यातायात के बढ़ते दबाव में जान और माल की रक्षा कैसे करें आम नागरिक?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर : (सिंघम रिपोर्टर) पिछले कई वर्षों से मनावर की प्रमुख समस्याओं में यातायात का बढ़ता दबाव भी एक समस्या है इसके समाधान के लिए सरकार ने अभी तक कोई खास कदम नहीं उठाया, जबकि मनावर के जनप्रतिनिधियों से लेकर आम संस्थाओं ने भी मनावर में बाईपास रिंग रोड की मांग पर जोर दिया है। ज्ञात हो कि यह मुद्दा विधानसभा में भी मनावर विधायक डॉ हीरालाल अलावा द्वारा भी उठाया था जिसके बाद जल्द ही इस मुद्दे पर फैसला लेने की बात कही गई थी लेकिन आज तक जमीनी स्तर पर इसका कोई भी असर देखने को नहीं मिला।

मनावर से सैकड़ो बसों का आवागमन प्रतिदिन है और इसी के साथ स्टेट हाईवे से गुजरने वाले सैकड़ो अन्य वाहन भी इसी मार्ग से संचालित किया जा रहे हैं। यातायात तो प्रतिदिन बढ़ता दिखाई दे रहा है लेकिन सड़क मार्ग की चौड़ाई वही की वही है। ना तो शहर अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा और ना ही सरकार द्वारा बाईपास रिंग रोड के लिए कोई योजना तैयार की गई? ऐसे में मनावर के आम नागरिक यातायात के बढ़ते दबाव के बीच अपनी जान और माल की कैसे सुरक्षा करें? यह सवाल महत्वपूर्ण और गंभीरता मुद्दा है।

अब और इंतजार नहीं होता 

मनावर की जनता नगर के मुख्य गांधी चौराहे से होकर गुजरती है और इसी मार्ग से इस हाईवे 37 और 38 का रास्ता है अब शहर के बीच इस तरह का दबाव जनता को बेचैन कर रहा है दुर्घटना संभावित क्षेत्र होने के साथ-साथ यह नगर का भी मुख्य चौराहा है। सरकार शहर और गांव में करोड़ अरबो रुपए खर्च कर नवनिर्माण की नई-नई योजनाएं तैयार कर रही है लेकिन वह मनावर की जनता की समस्या को क्यों नजरअंदाज कर रही है यह समझ से परे है। हाल ही में धार जिले में करोड रुपए की योजनाएं शुरू हो चुकी है और कुछ योजनाएं जल्द शुरू होने वाली है। इसी बीच मनावर के बाईपास रिंग रोड के कार्य को भी स्वीकृत किया जाना अति आवश्यक है। आम जनता ने सरकार से अपनी मांग रखते हुए लगातार अनुरोध कर रही है कि जल्द ही नगर को अतिक्रमण और यातायात का दबाव से मुक्त किया जाना चाहिए।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह नगर से वाहनों का निकाल होता है, यह स्थिति प्रतिदिन बनी रहती है। बावजूद इसके अभी समाधान होता दिखाई नहीं दे रहा।

मनावर के पश्चिम क्षेत्र से जल्द निकले एक नई सड़क

सरकार अभी वित्त स्थिति को देखते हुए अगर नगर में एक रिंग रोड बाईपास निर्माण को स्वीकृति नहीं दे रही है तो उन्हें चाहिए कि पश्चिम से धार रोड से सिंघाना रोड जाने के लिए एक नई सड़क का निर्माण किया जाना उचित निर्णय होगा। क्योंकि बाहरी यातायात को नहर वाले रास्ते का नवीनीकरण करते हुए यातायात के दबाव को नगर से काम किया जा सकता है। वैसे तो मनावर में एक रिंग रोड का निर्माण अत्यंत जरूरी हो गया है और वही इसका मुख्य समाधान भी है। बाईपास बनने से शहर भी बढ़ेगा और धीरे-धीरे रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

और पढ़ें