मनावर विधानसभा में कांग्रेस अध्यक्ष कैसा हो, किसे मिलेगी विधायक की अनुशंसा?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर : (विशेष प्रतिनिधि) राष्ट्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत और एकजुट करने के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को कमान सौंप रखी है। बदले में दोनों की दिग्गज जोड़ी ने वो कर दिखाया जो राहुल गांधी चाहते थे। दोनों ही प्रदेश की भाजपा सरकार में बखूबी विपक्ष जैसा संवैधानिक माहौल बनाकर अपनी सेवाएं दे रहे है, वहीं पार्टी के अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ जनता की भी आवाज बनके उभरे है। ज्ञात हो कि जब विपक्ष मजबूत रहता है तभी सरकार भी मजबूती से काम करती है। प्रदेश के दोनों दिग्गज नेताओं की सहमति से प्रदेश में सभी जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां भी हुई है। जिसके बाद से वे लगातार पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अभियान चला रहे है, वही कई आंदोलन और सरकार के खिलाफ असंवैधानिक गतिविधियों पर जनहित के मुद्दों को विधानसभा में उठाते है।

जिले के बाद अब प्रदेश भर में ब्लॉक ओर नगर के अध्यक्षों के परिवर्तन का समय आ गया है और राहुल गांधी ने कई बार ये कहा है कि क्षेत्र के सबसे मजबूत ओर योग्य व्यक्ति को पदाधिकारी बनाए ताकि वो पार्टी के हर एक आदमी को मजबूत से साथ लेकर बूथ स्तर से अपने कार्यक्षेत्र तक मजबूती से काम करें। वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देशन में समय समय पर आयोजन के माध्यम से कांग्रेसियों को जोड़ कर चले।

धार जिले के मनावर में भी कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक और नगर अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा हो चला है। जिसके बाद अब नए अध्यक्षों के लिए चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। कांग्रेस विधायक डॉ हीरालाल अलावा को अब दोनों पदों के लिए योग्य व्यक्ति देख कर उसकी अनुशंसा करनी है। अब ब्लॉक स्तर पर ऐसे योग्य व्यक्ति की तलाश की जा रही है। वैसे तो कई चेहरे ऐसे है जिन्हें इन पदों पर बिठाया जा सकता है, लेकिन विधायक को ऐसे नाम देने होंगे जिसमें जिला कमेटी की भी सहमति रहे। कुछ सूत्रों का कहना है कि विधायक ने ब्लाक अध्यक्ष लोकेश पाटीदार के लिए पुनः अनुशंसा करने वाले है या कर दी गई है और कांग्रेस का एक धड़ा इस फैसले के खिलाफ हो रहा है? अभी पूरी तरह इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है, लेकिन बाजारों में चर्चाएं तेज है। जबकि नगर को मजबूत करने के लिए भी नगर अध्यक्ष तालमेल बिठाने और निडर निष्पक्ष फैसले वाला होना जरूरी है, जो सभी के बीच केंद्र बिंदु का काम करे। फिलहाल ओम सोलंकी इस पद पर बैठे है।

कई चेहरे काबिल, कांग्रेस करे विचार

मनावर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष के लिए किसान नेता राजेश पवार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, हरीश खंडेलवाल जैसे चेहरे मजबूत दिखाई दे रहे है। वही उमरबन ब्लॉक में नरेंद्र जायसवाल, चतरसिंह, दिनेश राठौड़ के नाम में भी कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। बात करे मनावर नगर अध्यक्ष के लिए तो इस पद की गरिमा बनाए रखने के लिए पुनः ओम सोलंकी को नगर कांग्रेस की कमान देनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं तो हरीश खंडेलवाल, अशोक काकरेचा, और युवाओं में अखिलेश कुशवाह, अरुण गर्ग जैसे नामों पर भी विचार किया जाना चाहिए। जो जमीनी स्तर से पार्टी के हित में काम कर रहे है। ओर पार्टी के प्रति समर्पित है। फिलहाल बहुत खींचातानी होने के आसार दिखाई दे रहे है क्योंकि क्षेत्र की कांग्रेस पार्टी में कई अंदरूनी गुट है। हालांकि ये अंतिम निर्णय जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी के समक्ष होगा और वह पार्टी के प्रति अपने जिले के कोई भी कमी या लापरवाही नहीं चाहते है।

और पढ़ें