मनावर : (मप्र.) नगर में नवदुर्गा उत्सव के दौरान जगह-जगह पंडालों में गरबा आयोजन और पूजा अर्चना एवं महाआरती के आयोजन चल रहे हैं। इसी दौरान नगर के बस स्टेशन पर शुक्रवार को विराजमान माताजी पंचमी पर महाआरती की गई। जिसमें लाभार्थी ओम सोलंकी एवं परिवार रहा। इसमें विशेष रूप से समिति के सदस्य अनिल सोलंकी, राहुल राठौर, नितिन मालवी, अर्पित राठौड़, चंदन चौहान सहित महाआरती में सैकड़ो भक्तजन मौजूद रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि 35 वर्षों से अधिक समय से बस स्टैंड पर माताजी बैठाई जा रही है। यह नगर के बीच नगर का प्रमुख पंडाल में से एक है। नगर के साथ साथ यहां भी निर्धारित समय तक गरबा खेले जा रहे हैं जिसे देखने नगर के सभी गणमान्य समाज के लोग उपस्थित होते हैं।
भक्त सोनू पाटीदार (बस एजेंट) ने बताया कि नवदुर्गा माँ दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों को कहा जाता है, जिनकी पूजा नवरात्रि के नौ दिनों में की जाती है, जिनमें प्रत्येक रूप अलग-अलग संदेश और शक्ति प्रदान करता है। ये नौ रूप हैं शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री।

• शैलपुत्री: पर्वत की पुत्री, जो धैर्य और स्थिरता का प्रतीक हैं।
• ब्रह्मचारिणी: तपस्या और भक्ति की देवी, जो ज्ञान और आत्म-अनुशासन सिखाती हैं।
• चंद्रघंटा: राक्षसों का संहार करने वाली, जो शांति और शक्ति का प्रतीक हैं।
• कूष्मांडा: ब्रह्मांड को उत्पन्न करने वाली, जो सृष्टि की शुरुआत और ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करती हैं।
• स्कंदमाता: कार्तिकेय की माता, जो मातृत्व, प्रेम और संरक्षण का प्रतीक हैं।
• कात्यायनी: दुर्गा का एक शक्तिशाली रूप, जो शक्ति और विजय का प्रतीक है।
• कालरात्रि: बुराई का नाश करने वाली, जो भय से मुक्ति और अंधकार को दूर करने वाली देवी हैं।
• महागौरी: पवित्रता और सौन्दर्य की देवी, जो शांति और शुद्धता का प्रतीक हैं।
• सिद्धिदात्री: आध्यात्मिक शक्तियों और सिद्धियों को प्रदान करने वाली देवी, जो मोक्ष और पूर्णता प्रदान करती हैं।
बताया कि नवदुर्गा की अवधारणा देवी पार्वती के विभिन्न जीवन चरणों से उत्पन्न होती है, जो शक्ति का प्रतीक हैं। इन नौ रूपों की पूजा करने से भक्तों को धैर्य, साहस, भक्ति और ज्ञान जैसे गुणों की प्राप्ति होती है। वर्ष की चारों नवरात्रियों में इन रूपों की पूजा की जाती है, जिससे भक्त आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त करते हैं।









