आईपीएस एवं राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले, गृह विभाग ने आदेश जारी किए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल : (मप्र.) आज मध्य प्रदेश के गृह विभाग द्वारा तीन आईपीएस अधिकारियों एवं तीन राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।

गृह विभाग ने तीन आईपीएस अधिकारियों अनु बेनीवाल, सर्वप्रिय सिन्हा और आदित्य पटले स्थानांतरण किया गया है इसी तरह राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी आशीष खरे, रश्मि धुर्वे डाबर और मंजीत सिंह चावला की पदस्थापना में बदलाव किया है।

आईपीएस अनु बेनीवाल को वर्तमान पदस्थापना एसडीओपी मनावर धार से ट्रांसफर कर एडिशनल एसपी ग्वालियर की जिम्मेदारी दी है। वहीं भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सर्वप्रिय सिन्हा को वर्तमान पदस्थापना एसडीओपी बैरसिया भोपाल से तबादला कर एडिशनल एसपी सिंगरौली पदस्थ किया है। आईपीएस आदित्य पटले को वर्तमान पदस्थापना सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर, नगरीय पुलिस इंदौर को ट्रांसफर कर एडिशनल एसपी छतरपुर की जिम्मेदारी दी है।

राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी आशीष खरे को सहायक पुलिस महानिरीक्षक अपराध अन्वेषण विभाग पुलिस मुख्यालय भोपाल से हटाकर एडिशनल एसपी छिंदवाड़ा पदस्थ किया है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक, महानिरीक्षक कार्यालय बालाघाट का इंदौर किया गया तबादला निरस्त करते हुए यहीं यथावत रखा है। एडिशनल एसपी महिला सुरक्षा जोनल पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय इंदौर को वर्तमान पदस्थापना से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक कार्यलय पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण जोन पदस्थापना की।

क्षेत्र में लेडी सिंघम के रोल में रही आईपीसी बेनिवाल

मनावर एसडीओपी अनु बेनीवाल (आईपीएस) क्षेत्र में लेडी सिंघम की भूमिका में रही। उनका कार्यकाल संतोषजनक रहा। अलग-अलग अपराधों में योजनाबद्ध तरीके से उन्होंने हर चुनौती का सामना किया।

और पढ़ें