नवागत जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा,- जिले में जमीनी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना पहली प्राथमिकता रहेगी, 21 को पद ग्रहण समारोह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर – मप्र. (विशेष प्रतिनिधि) मध्य प्रदेश के कई जिलों में बड़े इंतजार के बाद कांग्रेस के आलाकमान ने 71 जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। कई जगह विधायक और बड़े चेहरों को जिला अध्यक्ष बनाया गया, तो कहीं नए चेहरो को भी मौका मिला है। आदिवासी बाहुल्य जिले धार की बात करें तो यहां मध्य प्रदेश सरकार के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के करीबी कांग्रेस नेता स्वतंत्र जोशी को धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया। हालांकि जिले में कई दावेदार इस कतार में थे लेकिन उमंग सिंगार गुट के नेता को मौका मिला। स्वाभाविक बात है कि उमंग सिंगार अपने गृह जिले में अपने ही प्रिय को मौका देंगे? आपको बता दे की स्वतंत्र जोशी गंधवानी विधानसभा में साफ छवि के कांग्रेस नेता है जो शुरुआती दौर से ही उमंग सिंगार को अपना नेता मानते हैं और उनके संरक्षण में राजनीति करते हैं। पूरे जिले की कमान हाथ में मिलने के बाद जिले भर से उन्हें शुभकामनाओं के संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

कांग्रेस नेता निरंजन डावर, नारायण जौहरी, अरुण गर्ग, अमर सेन, अदनान बोहरा आदि नेताओं ने उन्हें मिलकर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं इस अवसर पर स्वतंत्र जोशी ने कहा कि पार्टी का नेतृत्व करने वाले राहुल गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा जमीनी कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष बनाने का जो कार्य किया है इस फैसले की सराहना की जा रही है। कहा कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास किया और इस योग्य माना है तो में भी यह संकल्प लेता हूं कि जिले में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ हर एक कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने का प्रयास करूंगा। उन्होंने अपने नेता उमंग सिंगार की भी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद व्यापित किया। पूर्व में जिला अध्यक्ष रहे जिले के दबंग कांग्रेस नेता बालमुकुंद गौतम, ओर कमल किशोर पाटीदार भी जिले में उन नेताओं में शामिल रहे जिन्होंने जिले भर में कांग्रेस के वोट बैंक को कम नहीं होने दिया। उनके मार्गदर्शन में जिले के कांग्रेसियों में ऊर्जा रही है।

21 अगस्त को पद ग्रहण समारोह, वाहन रैली, कार्यकर्ता सम्मेलन का आह्वान 

नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष धार का पद ग्रहण करने के बाद ग्रहण समारोह, कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन एवं वाहन रैली का आह्वान किया गया है। कांग्रेस नेताओं की वाहन रैली पीथमपुर चौपाटी मनाल होटल से शुरू होकर कार्यक्रम स्थल जेएमडी गार्डन धार पहुंचेगी। यहां कार्यकर्ताओं का सम्मेलन जिसमें किसान कांग्रेस, जिला कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, एनएसयूआई एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

भाजपा के दो, कांग्रेस का एक जिला अध्यक्ष

जहां भाजपा ने ग्रामीण और शहरी दो जिला अध्यक्ष मनोनीत किए, वहीं कांग्रेस ने हमेशा की तरह जिले की समस्त जिम्मेदारियों के लिए एक ही जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। यह जिला अध्यक्ष सातों विधानसभा को मजबूत करने का कार्य करेंगे। आगामी महीनों में ग्राम पंचायत और जिला पंचायत चुनाव का बिगुल बजने वाला है उसके बाद नगर पालिका और विधानसभा चुनाव होंगे। फिलहाल जिले की मनावर, गंधवानी, बदनावर, सरदारपुर ओर कुक्षी में कांग्रेस विधायक, वही धार व धरमपुरी में भाजपा के विधायक विराजमान है। यह जिला कांग्रेस का गढ़ माना जाता है लेकिन शहरी क्षेत्र में भाजपा ने मजबूती बना रखी है।

 

और पढ़ें