स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का विकासखंड स्तरीय शिविर संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर : (सिंघम रिपोर्टर) 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें महिलाओं से संबंधित बीमारियों एवं उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को सिविल अस्पताल मनावर में विकासखंड स्तरीय स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर चंपा बघेल एवं नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार तथा स्वास्थ्य परिवार मनावर की टीम द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित शिविर का शुभारम्भ किया गया

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का सपना माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है जिसमें नारी उत्थान एवं महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का निदान किया जाकर उनका उपचार किया जाना शामिल है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए परामर्श भी किया जावे जिससे कि महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाई जा सके इन स्वास्थ्य शिविरों का लाभ सभी को लेना चाहिए ताकि माननीय प्रधानमंत्री के सपने को साकार किया जा सके।

अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय कुमार मुवेल द्वारा शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका चौहान द्वारा भी स्त्रियों में होने वाले स्तन कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर को विस्तार से समझाया गया। इस अवसर पर मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ प्रवीण वास्केल, डॉ कुलदीप जोहर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सुभाष बर्डे, डॉ श्वेता सिंह राजूखेड़ी, डॉ हिमांशु पटेल, बीपीएम मुकेश पाटीदार, बीसीएम वैभव मंडलोई, गौरव पाटीदार, प्रजा पाल सिंह चौहान, हुकुम रावत, कमल पाटीदार आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन खंड विस्तार प्रशिक्षक एच सी पाचुरेकर द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर चंपा बघेल द्वारा किया गया।

और पढ़ें