मनावर : (सिंघम रिपोर्टर) भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित संगठनत्मक कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए भाजपा की महत्वपूर्ण कार्यशाला विक्रम सामुदायिक मांगलिक भवन में आयोजित की। कार्यशाला में संभागीय प्रभारी राघवेंद्रसिह गोतम ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन देते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम प्रत्येक समाज तक कार्यकर्ता ले जाकर सेवा भाव का कार्य करें। हमारे मन में सेवा भावना होना चाहिए, भाजपा कार्यकर्ता की छवि सबसे अलग होनी चाहिए, वह क्षेत्र में आगे आकर काम करना चाहिए। स्वच्छता, वृक्षारोपण या कोई भी कार्य हो हमारे भाजपा कार्यकर्ता पर समाज की निगाह होती है हमें तत्पर रहना है। इस कार्यशाला में भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश मंत्री ने संबोधित किया।
कार्यक्रम के जिला संयोजक विनोद शर्मा के मार्गदर्शन में, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की कार्य योजना की जानकारी देते हुए बताया की 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को गति प्रदान करने के लिए प्रत्येक मंडलों में कार्य योजना प्रारंभ होगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के साथ प्रदेश के हर वर्ग के विकास व सशक्तिकरण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरन्तर कार्य कर रही है।
कहा कि हमारा लक्ष्य सरकार व संगठन दोनों के ही माध्यम से जनसेवा करना व प्रदेश को विकसित भारत की यात्रा में अग्रणी बनाना है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपने के लिए प्रत्येक समाज में कार्यकर्ता पहुंचकर उन्हें जागरूक बनाएं ताकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित और समृद्ध भारत का निर्माण अपनी स्वदेशी वस्तुओं से हो सके।
कार्यक्रम का संचालन सदाशिव बरफा ने किया, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा ने आभार व्यक्त किया।
इस कार्यशाला में संभागीय प्रभारी राघवेंद्रसिह गोतम, पुर्व सांसद छतरसिह दरबार, प्रदेश कार्यकारी संदस्य विनोद शर्मा, जिलाध्यक्ष ग्रामीण, जगदीश मुवेल सहित आधा दर्जन से अधिक वरिष्ठ भाजपा नेता मंचासीन रहे। वही कार्यक्रम में नारायण सोनी, पन्नालाल गहलोत, रामेश्वर पाटीदार, कैलाश राठौड़, पं प्रकाश पाण्डेय, सुनील गुप्ता, लोकेश मुकाती, विजय राठौड़, सोनाली श्रीवास्तव सहित बड़ी तादात में भाजपा के महिला और पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।