मध्य प्रदेश में सांची दूध के दामों में मंगलवार रात से 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। आधा लीटर दूध की कीमत में भी 1 रुपये का बढ़ोतरी हुई है। यह वृद्धि प्रदेशवासियों के लिए महंगाई का एक और झटका है। सांची दूध के बढ़े हुए दामों के खिलाफ आज बुधवार को महिला कांग्रेस द्वारा भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
इससे पहले, मदर डेयरी और अमूल जैसे प्रमुख ब्रांड्स ने भी अपने दूध के दाम बढ़ाए थे। अब सांची दूध भी इसी सूची में शामिल हो गया है, जिससे प्रदेश के लोगों में असंतोष की लहर है। बढ़े हुए दाम मंगलवार रात 12 बजे से लागू हो गए हैं। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन सांची दूध के दामों में हुई वृद्धि के खिलाफ किया जाएगा।
