सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं एकता यात्रा के मनावर पहुंचने पर स्वागत किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर : (मप्र.) लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं एकता यात्रा, जो गुजरात से प्रारंभ होकर धार ग्रामीण जिले के मनावर में पहुँची इस अवसर पर धार ग्रामीण जिला पदाधिकारी द्वारा यात्रा का स्वागत एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। रथ पर सरदार पटेल के सम्मान में प्राप्त प्रतीक चिन्ह जिसमें सम्मान पत्र, सोने का अशोक स्तंभ के भी दर्शन किए।

इस दौरान सरदार पटेल द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुएं जैसे उनका संदूक, चरण पादुका एवं उनकी जेब घड़ी भी प्रदर्शनी के रूप में रथ पर देखी गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय कुर्मी पाटीदार महासभा के अध्यक्ष सतीश पटेल, रथ संयोजक बाबू पटेल, मनु भाई पटेल, जी.बी. पटेल, जिला अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, नारायण सोनी, अमित शर्मा, लोकेश मुकाती, राहुल राठौर, पीयूष पाटीदार, सोनाली श्रीवास्तव, पिंकी वास्केल, यशराज तोमर सहित भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता बंधु एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नपा अध्यक्ष अजय पाटीदार ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल जी के विचार और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

और पढ़ें