संगोष्ठी कार्यशाला में राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री पहुंची, पीएम मोदी के कार्यों पर प्रकाश डाला।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर : (मप्र.) आज नगर के विक्रम सामुदायिक मांगलिक भवन मनावर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगोष्ठी कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष ग्रामीण आदि ने उद्बोधन दिए। पार्टी की दोनों महिला नेत्रियों के एक साथ कार्यक्रम में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दिया। पार्टी की जय जयकार के नारे लगाते हुए मंत्रियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि अंत्योदय का अर्थ है समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का यही सपना था, और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उसी विचार को साकार करते हुए गरीब, किसान, महिला और युवाओं के लिए अनेक योजनाएँ निरंतर चलाई जा रही हैं। मंत्री ठाकुर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को ऐतिहासिक सुधार और वोकल फॉर लोकल के माध्यम से स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को बढ़ावा” साकार करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के बात कहते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सबका सहयोग करता है विकास की बात करता है।

भाजपा महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता ने देश की यह पीड़ा देखी, भाजपा के कार्यकर्ता को भारत और भारत माता के नेतृत्व करने का अवसर मिला। जब रेल पर चाय बेचने वाला सामान्य व्यक्ति गरीबों की पीड़ा को समझा और आज वह देश वह का कुशल नेतृत्व कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों की पीड़ा को देखते हुए आज देश में करोड़ों प्रधानमंत्री आवास बनाकर उन्हें अपना घर दिया, देश के प्रधानमंत्री देश का कुशल नेतृत्व कर रहे हैं यह हम सबके लिए बड़ी बात है।

कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष अजय पाटीदार, जिप सदस्य शिवराम कन्नौज, कपिल सोलंकी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय, मोहन भायल, रामेश्वर पाटीदार, पन्नालाल पाटीदार, रमेश कुशवाह, राजेश तोमर, प्रशांत विनोद शर्मा, विजय राठौड़, राहुल राठौड़ सहित भाजपा के पदाधिकारी, एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मुकाती एवं आभार महेंद्र परिहार ने व्यक्त किया।

और पढ़ें