लोंगेवाला बॉर्डर रन में इंदौर का दमदार प्रदर्शन, 16 धावकों ने देशभर में बढ़ाया शहर का मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देश की सबसे कठिन व चुनौतीपूर्ण रेसों में शामिल जैसलमेर-लोंगेवाला बॉर्डर रन में इस वर्ष इंदौर के 16 धावकों ने हिस्सा लिया और सभी ने दौड़ सफलतापूर्वक पूरी कर शहर का नाम रोशन किया। रोमांच और कठोर परिस्थितियों से भरे इस प्रतिष्ठित रन में इंदौर के धावकों ने न केवल अपनी फिटनेस और दृढ़ता का शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर इंदौर की खेल प्रतिभा को भी नई पहचान दिलाई।

160 किमी और 100 किमी कैटेगरी में इंदौर का जलवा
160 किलोमीटर की अल्ट्रा रन में अंकित मेहता ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं 100 किलोमीटर वर्ग में सौरभ जैन, आशुतोष व्यास, अमृतेश मोदी, अम्वेश राजपूत, ज्योतिर व्यास, अमीषा जैन, सपना सोजतिया, सार्थक कापडे और चिंतन देसाई ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कठिन ट्रैक को पार किया।

50 किमी रन में भी इंदौर के धावकों की चमक
50 किलोमीटर कैटेगरी में मनीष गौड़, अखिलेश जैन, राजीव लाठ, नीरज सचदेव, गौतम झालानी और विनीत रामचंदानी ने शानदार प्रदर्शन किया। खासतौर पर मनीष गौड़ ने पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल कर इंदौर का गौरव बढ़ाया।

महिला शक्ति भी रही आगे, सपना सोजतिया बनीं इंदौर की नंबर वन
100 किलोमीटर रन में सपना सोजतिया ने मात्र 14 घंटे में दौड़ पूरी कर इंदौर की महिला धावकों में पहला स्थान प्राप्त किया। उनका यह प्रदर्शन महिला धावकों के लिए प्रेरणादायक बना और राष्ट्रीय स्तर पर इंदौर की महिला शक्ति को नई पहचान दिलाई।

और पढ़ें