लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, टेक ऑफ के बाद नही उड़ी फ्लाइट, सांसद डिंपल यादव सहित 150 यात्री थे सवार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंडिगो की फ्लाइट टेक ऑफ से ठीक पहले ही रुक गई

रविवार सुबह लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट टेक ऑफ से ठीक पहले रनवे पर ही रुक गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से दौड़ने के बाद भी विमान हवा में नहीं उठ पाया। ऐसे में कैप्टन ने सूझबूझ दिखाते हुए अंतिम छोर से पहले ही फ्लाइट को रोक दिया। इस फ्लाइट में करीब 151 यात्री सवार थे। सूत्रों के अनुसार, सपा सांसद डिंपल यादव भी इसी विमान में मौजूद थीं। अचानक हुई इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

यात्रियों को किया गया दूसरी फ्लाइट में शिफ्ट

जांच में पता चला कि विमान में तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी। इसके बाद फ्लाइट 6E 2111 के सभी यात्रियों को दूसरी फ्लाइट में शिफ्ट किया गया। यात्रियों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि ईश्वर ने बड़ी दुर्घटना से बचा लिया।

 

और पढ़ें