भोपाल : (मप्र.) भारतीय पत्रकार संघ `एआईजे` के तत्वाधान में चतुर्थ स्तंभ के सम्मान और कल्याण में ऐतिहासिक राष्ट्रीय महा आयोजन होने जा रहा है। संगठित – समर्पित – राष्ट्रहितकारी पत्रकारिता का आयोजन 1 फरवरी 2026 को मध्य प्रदेश के खरगोन में संपन्न होगा, जिसमें देश भर के अलग-अलग राज्यों से सैकड़ो पत्रकार शिरकत करेंगे।
आयोजन को लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारियो की बैठक खरगोन में संपन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा के विषय पर चर्चा की गई। इस अवसर पर एआईजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने कहा कि 1 फरवरी को भारतीय पत्रकार संघ के तत्वाधान में होने वाले आयोजन में देश के कई राज्यों से प्रतिनिधि मंडल उपस्थित होकर गौरवान्मित महसूस करेंगे। हम सभी का स्वागत अभिनंदन करते हैं। इस आयोजन में संगठन सहित उत्कृष्ट पत्रकारों का सम्मान किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि भारतीय पत्रकार संघ AIJ द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में सैकड़ो आयोजन किए जा चुके हैं, देशभर में पत्रकारों एवं शिक्षा, स्वास्थ्य पर निरंतर कार्य करने वाले संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने यह भी बताया पत्रकारों के हितार्थ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।









