राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर मंत्री ठाकुर ने विद्यार्थियों के बीच संवाद किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बदनावर (मप्र.) केंद्रीय राज्य मंत्री और धार जिला सांसद सावित्री ठाकुर ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर बदनावर विधानसभा के मुल्थान स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद किया।

इस दौरान विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीनतम विकास और संभावनाओं के बारे में जानकारी दी और उनके द्वारा बनाएं गये अंतरिक्ष प्रदर्शनी मॉडल का अवलोकन किया। विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करने और उन्हें प्रेरित कर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी अपनी भूमिका को दृढ़तापूर्वक निभाने हेतु प्रेरित किया।

इस संवाद से विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लक्ष्यों को निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने में मदद मिली। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया।

जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक गण मौजूद रहे।

और पढ़ें