राज्यपाल के बदनावर दौरे पर आने से पहले प्रशासनिक गतिविधिया तेज, जायजा लेने पहुंचे एसपी-कलेक्टर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धार/ मप्र. – मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के 5 अप्रैल को प्रस्तावित बदनावर दौरे के लिए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और एसपी मयंक अवस्थी ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड, सभा स्थल और अस्पताल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर और एसपी के संयुक्त रूप दौरे के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दोनों अधिकारियों ने सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने और राज्यपाल के दौरे से पहले सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है।

आपको बता दे कि राज्यपाल मंगूभाई पटेल और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल इस दौरान वे अमर शहीद रविंद्रसिंह राठौर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही, करोड़ों की लागत से बने सिविल अस्पताल भवन सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार तय कार्यक्रम के मुताबिक, राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री माथुर कॉलोनी में शहीद रविंद्रसिंह राठौर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और एक उद्यान का भी लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा, करीब 8.5 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुए नए सिविल अस्पताल भवन का भी उद्घाटन किया जाएगा।

इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।

और पढ़ें