नई दिल्ली : भारत में रमजान के महीने का आगाज हो गया है। चांद दिखने के साथ ही मुस्लिम समुदाय के धर्म गुरुओं ने पत्र जारी कर रमजान शुरू होने की जानकारी सार्वजनिक की। कई शहरों में चांद दिखाई दिया तो वहीं कई जगह टेलिफोनिक गवाही के जरिए जानकारी जुटाई गई। आज 19 फरवरी को पहला रोजा होगा। हालांकि गुरुवार शाम से ही समाजजन मस्जिदों की ओर इबादत करने पहुंचे गए। रमजान की विशेष नमाज भी पढ़ी जाती है, सुबह से रोज़े रखे जाएंगे, वही शाम रोजे खोलने का समय रहेगा। इस दौरान महिला पुरुष और बच्चे भी महीने भर त्योहारों का आनंद लेते है। घरों और इफ़्तार करने वाले स्थानों पर विशेष पकवान बनाए ओर लाए जाते है। ईश्वर (अल्लाह) के नाम का जिक्र महीने भर जारी रहेगा। साथ ही जगह जगह भंडारे भी आयोजित किए जाते है। बाजारों की रौनक भी बरकरार रहेगीं। पवित्र ग्रंथ कुरआन इसी महीने में अवतारित हुई थी इसलिए इसे रहमत और हिदायत का महीना भी कहा जाता है। इस महीने में हर हर बालिग मुसलमान के लिए रोजा रखना अनिवार्य माना गया है। कहते हैं रोजा रखने से आत्मसंयम और आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है।
चांद दिखने के साथ ही गुनाहों की माफी
मुसलमानों के लिए यह पवित्र महीना गुनाहों की तौबा भी करवाता है। मुस्लिम मान्यताओं के अनुसार यह बरकत, रहमत और माफी का महीना रहता है और एक महीने तक शैतान को अल्लाह के फरिश्ते कैद कर लेते हैं। ओर लोग पूरे महीने अपने जीवन भर के गुनाहों की तौबा करते है। रमजान के आने की खुशी और जाने का ग़म मनाते है।
देश ओर दुनिया में अलग अलग समय
दुनिया में कई देश है और हर देश में सूरज निकलने और डूबने का अलग अलग समय होता है, इसी अनुसार हर देश ओर प्रदेश में रोजे रखने ओर खोलने का समय आगे पीछे चलता रहता है। बिना कुछ खाए करीब 13-14 घंटे भूखे रहना ईश्वर की याद को ओर तेज कर देता है। उस समय वह उनके करीब होता है।
19 फरवरी – देश के बड़े शहरों का टाइम टेबल
- दिल्ली : सहरी खत्म: सुबह 5:20 बजे, इफ्तार: शाम 6:15 बजे।
- मुंबई : सहरी खत्म: सुबह 5:35 बजे, इफ्तार: शाम 6:35 बजे।
- लखनऊ : सहरी खत्म: सुबह 5:10 बजेइफ्तार: शाम 6:05 बजे।
- हैदराबाद : सहरी खत्म: सुबह 5:25 बजे, इफ्तार: शाम 6:25 बजे।
- कोलकाता : सहरी खत्म: सुबह 4:55 बजे, इफ्तार: शाम 5:50 बजे।
- पटना : सहरी खत्म: सुबह 5:00 बजे, इफ्तार: शाम 5:55 बजे
- जयपुर : सहरी खत्म: सुबह 5:30 बजे, इफ्तार: शाम 6:20 बजे









