यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर: सात बसें व तीन कारें टकराईं, आग में 13 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे ने भीषण तबाही मचा दी। बलदेव थाना क्षेत्र में 127 किलोमीटर माइलस्टोन के पास दृश्यता लगभग शून्य होने से एक के बाद एक सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद कई वाहनों में आग लग गई, जिससे बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 100 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को जिला अस्पताल मथुरा, वृंदावन के 100 शैय्या अस्पताल और गंभीर घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे बाद में वैकल्पिक मार्गों से सुचारू कराया गया। प्रशासन ने मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

और पढ़ें