
मनावर : (मप्र.) मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश मे चलाये जा रहे “मैं हु अभिमन्यु अभियान” के तहत शुक्रवार को सांदीपनि विद्यालय मनावर मैं हूं अभिमन्यु अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे विद्यालय मे 500 से अधिक विधार्थियो ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति एसडीओपी मनावर अनु बेनीवाल ने विधार्थियो को उपरोक्त अभियान की बारे मे विस्तार पूर्वक बताया।

साथ ही महिला सुरक्षा, नशा, भ्रूण हत्या, अशिक्षा अन्य विषयों के बारे में संदर्भ में जानकारी दी। कार्यक्रम मे उपस्थित महिला पुलिस इंस्पेक्टर रानी राठौर महिला सुरक्षा की जानकारी दी व खेल विभाग से अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी डॉ विशाल दामके ने भी बच्चों को नशा मुक्त अभियान साझा की। साथ ही बालक व बालिकाओं ने अभिमन्यु पर चित्र कला पेंटिंग बनाई। साथ ही नशा मुक्त, भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा अभिमन्यु पर रांगोली भी बनाई जिसमे आईपीएस अनु बेनीवाल द्वारा विधार्थियो को पुरस्कार भी दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य सोहन शिंदे ने की व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहा, कार्यक्रम का आभार बीईओ सूर्यवंशी ने किया।









