मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह योजना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिला प्रशासन की माकूल व्यवस्था के बीच भोजन की व्यवस्था बिगड़ी

मनावर : (सिंघम रिपोर्टर–शाहनवाज शेख) बुधवार को धार जिले की विधानसभा मनावर के विकास खंड उमरबन में जिले का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह निकाह सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें 2100 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। वर वधु को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। साथ ही करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सामूहिक विवाह आयोजन को सफल करने के लिए माकूल व्यवस्थाएं की थी। कई दिन पूर्व से ही कार्यक्रम स्थल के दौरे करना शुरू कर दिए थे। एसडीएम, तहसीलदार और प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी भी दिन रात अपनी सेवाएं दे रहे थे

इसी बीच विवाह आयोजन में आने वाले हजारों लोगों के लिए प्रशासन ने भोजन की व्यवस्था के लिए भी लाखों रुपए के टेंडर दिए लेकिन भोजन की व्यवस्था बिगड़ती दिखाई दी। कई लोगों तक भोजन नहीं पहुंचा, ओर तो ओर लोगों ने यहां तक कह दिया कि हमें पता होता तो भोजन घर से लेकर आते। सूत्रों के हवाले से यह खबर भी है कि प्रशासन ने ठेकेदार को 40 हजार व्यक्तियों के भोजन की व्यवस्था दी थी लेकिन 20 हजार व्यक्तियों को भी भोजन नहीं पहुंच पाया। कुछ सूत्र ये भी बता रहे है कि कई लोग भोजन ढूंढते दिखाई दिए।

इस आयोजन में ठेकेदार की घनघोर लापरवाही ओर प्रशासनिक टेंडर में भ्रष्टाचार दिखाई दिया गया है? कार्यक्रम में मौजूद श्याम, राजेंद्र वास्केल, मोतीबाई आदि ने बताया कि कई लोग भोजन का इंतजार करते रह गए। कार्यक्रम शुरू होकर खत्म हो गया था लेकिन हमारे पास भोजन नहीं पहुंचा। हमे ये बोला गया था कि सभी को आयोजन में मुफ्त भोजन मिलेगा लेकिन शाम 5 बजे तक भोजन नहीं पहुंचा।

Pooja upadhyay
Author: Pooja upadhyay

Leave a Comment

और पढ़ें