मनावर से उमराह के लिए दर्शनार्थी रवाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर : (सिंघम रिपोर्टर) मुस्लिम समाज के सबसे बड़े धर्म स्थल मक्का मदीना (सऊदी अरब) के दर्शन के लिए मनावर से जायरीन (दर्शनार्थी) का जत्था 31 अक्टूबर को रवाना हुआ। यह दर्शनार्थी इंदौर के अल शाहिल टूर एंड ट्रेवल्स के माध्यम से 1 नवंबर को मुंबई से हवाई जहाज के जरिए यह यात्रा संपन्न करेंगे। जानकारी के अनुसार मनावर से करीब 15 यात्री रवाना हुए। जिसमें पूर्व शिक्षक हाजी शरीफ शेख व उनके परिजन हज्जानी सुल्ताना शेख, शहीद शेख, फैज खान, तैयबा खान, अनम खान, अमरीन खान, फ़लख फातेमा शेख, अब्दुस शेख, नाजनीन मकरानी, तहज़ीब खान, हसनैन पठान, हसन पठान, आरिफा खान, अब्दुल कादिर खान आदि शामिल है।

इस अवसर पर पूर्व शिक्षक हाजी शरीफ शेख ने कहा कि मैं खुद को बड़ा ही भाग्यशाली मानता हूं जो मुझे दूसरी बार ईश्वर ने अपने घर दर्शन के लिए बुलाया है। इस बार में अपने परिवार के साथ यह यात्रा कर रहा हूं, इससे पहले मैंने हज की यात्रा की थी, जो बहुत ही बड़ी धार्मिक यात्रा मानी जाती है और यह उन्हीं व्यक्तियों की तकदीर में होती है जिन्हें ईश्वर खुद आने का न्योता देता है। आज मैं मेरे परिवार के साथ यह यात्रा कर रहा हूं।

देश और दुनिया की सलामती की दुआ 

पूर्व शिक्षक श्री शेख ने बताया कि ईश्वर के घर मक्का मदीना जाकर हम देश दुनिया की सलामती की दुआ करते हैं भारतवर्ष में शांति सौहार्द का माहौल रहे, हर समुदाय में भाईचारा बना रहे, साथ ही देश की तरक्की हो और दुनिया में भारत का परिचय लहराए इसी प्रार्थना के साथ हम यह यात्रा सफल करते हैं।

और पढ़ें