
पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
मनावर : (मप्र.) मनावर नगर के साप्ताहिक शुक्रवार हाट बाजार के दौरान आज ब्राह्मण के खेत में भगोरिया हाट का आयोजन किया हुआ। जिसमें आदिवासी समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए, साथ ही इस दौरान क्षेत्र के नेता भी ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरके, जिसमें पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, भाजपा और कांग्रेस के सुनील स्टार, सुनील इसके एवं जयस के कार्यकर्ताओं ने अलग अलग मंच लगाकर सामाजिक लोगों का स्वागत किया गया। भगोरिया पर्व के दौरान व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग मुस्तैद रहा।

आदिवासी अंचल धार झबुआ में लोक संस्कृति का पर्व भगोरिया बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। हाेली के पहले मनाए जाने वाले इस पर्व में आदिवासी अंचल उत्सव की खुमारी में डूबा रहता है। होली के पहले भगोरिया के सात दिन ग्रामीण खुलकर अपनी जिंदगी जीते हैं। देश के किसी भी कोने में ग्रामीण आदिवासी मजदूरी करने गया हो लेकिन भगोरिया के वक्त वह अपने घर लौट आता है। इस दौरान रोजाना लगने वाले मेलों में वह अपने परिवार के साथ सम्मिलित होता है। भगोरिया की तैयारियां आदिवासी महीनेभर पहले से ही शुरू कर देते हैं। दिवाली के समय तो शहरी लोग ही शगुन के बतौर सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान खरीदते हैं लेकिन भगोरिया के सात दिन ग्रामीण अपने मौज-शौक के लिए खरीदारी करते हैं। लिहाजा व्यापारियों को भगोरिया उत्सव का बेसब्री से इंतजार रहता है। ग्रामीण खरीदारी के दौरान मोलभाव नहीं करते, जिससे व्यापारियों को खासा मुनाफा होता है।
पुलिस प्रशासन का जागरूकता संदेश
भगोरिया के दौरान पुलिस विभाग ने आमजन को जागरूक करने उद्देश्य से पर्व के दौरान मंच पर कैंप लगाया। जिसमें साइबर अपराध से बचने और महिला एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु विभिन्न उपाय बताए गए तथा वही जागरूकता संदेश के पर्चे भी बाटे गए। इस दौरान उप अधीक्षक विजय डावर धार से मनावर पहुंचे, वही मनावर थाना प्रभारी ईश्वरसिंह चौहान, उप निरक्षक मनोज, पाटीदार, अश्विन चौहान, यातायात प्रभारी बंसीलाल कन्नौजे, राहुल बांगर, ललित कुमावत सहित पुलिस विभाग मौजूद रहा।











