भोपाल में 31 मई को महिला सशक्तिकरण सम्मेलन, प्रधानमंत्री मोदी होंगे मुख्य अतिथि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल में 31 मई को जम्बूरी मैदान में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती को समर्पित होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में तैयारियों की समीक्षा की और बताया कि यह आयोजन पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इस सम्मेलन में करीब एक लाख महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन की जिम्मेदारी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को सौंपी गई है, जिसमें भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय का सहयोग रहेगा।

कार्यक्रम की खास बात यह होगी कि इसकी संपूर्ण व्यवस्था महिलाएं संभालेंगी। मंच संचालन, यातायात, सुरक्षा, मीडिया से संवाद और अन्य सभी व्यवस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण का एक सशक्त उदाहरण बनेगा।

सम्मेलन में स्व-सहायता समूहों द्वारा किए गए नवाचार, महिला उद्यमों, स्टार्टअप्स, सेफ सिटी प्रोजेक्ट और महिला केंद्रित योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। विभिन्न विभाग अपने स्टॉलों के माध्यम से महिलाओं के हित में चल रही योजनाओं को प्रदर्शित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर को समर्पित डाक टिकट और स्मृति सिक्के का विमोचन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन ही राज्य सरकार का मिशन है और यह आयोजन प्रदेश की महिला शक्ति को एक नई पहचान देगा।

Soniya upadhyay
Author: Soniya upadhyay

Leave a Comment

और पढ़ें