भारी विरोध के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी की चादर अजमेर शरीफ दरगाह पहुंची, केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने पीएम मोदी का संदेश पढ़ा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अजमेर (शाहनवाज शेख) भारतवर्ष में मुस्लिम समुदाय और देश भर के श्रद्धालुओं द्वारा अजमेर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का उर्स मनाया जा रहा हैं, देश ओर दुनिया से लाखों दर्शनार्थी अकीदत के फूल और चादर लेकर अजमेर पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अजमेर दरगाह शरीफ पर उर्स के अवसर पर भेजी गई चादर को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू लेकर पहुंचे, जिनका का स्वागत किया। कुछ दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पार्टी की ओर से चादर भेजी थी।

अजमेर में 814वें उर्स में पीएम मोदी की ओर से 12वीं बार अजमेर दरगाह में चादर चढ़ाई गई। केंद्रीय मंत्री क‍िरेन र‍िजिजू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजी गई चादर लेकर अजमेर पहुंचे। वे अजमेर सर्किट हाउस रुके वही से दरगाह पहुंचे, जहां सांसद भागीरथ चौधरी, भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार माल्यार्पण और साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। जिला कलेक्टर लोकबंधु भी स्वागत कार्यक्रम में मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सर्किट हाउस परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

भारी पुलिस बाल की तैनाती के बीच केंद्रीय मंत्री सर्किट हाउस से दरगाह शरीफ में चादर लेकर पहुंचे जहां खादिम होने उनका स्वागत किया वही किरण रिजिजू ने चादर पेशगी के बाद मीडिया को संबंधित करते हुए कहा कि अजमेर पहुंचने के बाद एक सुकून मिलता है वैसे तो यहां 12 महीने ही अच्छा महसूस होता है लेकिन क्योंकि उर्स का अवसर है खास दिनों में यहां पहुंचकर मैं खुशनसीब महसूस कर रहा हूं।

पीएम मोदी का पढ़ा गया संंदेश  

केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में प्रधानमंत्री की ओर से भेजी गई चादर चढ़ाने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के नाम भेजा गया विशेष संदेश भी मंत्री द्वारा पढ़ा गया। उन्होंने देश में शांति और अमन कायम रहने की प्रार्थना भी की।

चादर न चढ़ाने की याचिका खारिज

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट की वैकेशन में एक याचिका दायर करके पीएम मोदी को ऐसा करने से रोकने की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता ने सीजेआई सूर्यकांत की अगुवाई वाली वैकेशन बेंच से अर्जेंट सुनवाई का अनुरोध किया था, लेकिन अदालत ने उसकी मांग खारिज कर दी।

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भेजी चादर

बीते गुरुवार कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दरगाह हज़रत ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती (रह.) अजमेर शरीफ़ के 814वें उर्स मुबारक पर चादर भेजी थी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं अपनी और पूरी कांग्रेस पार्टी की ओर से ख़्वाजा की बारगाह में चादर पेश करते हुए ख़ुद को सौभाग्यशाली मानता हूँ। ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ (रह.) की तालीम “मोहब्बत सबके लिए, नफ़रत किसी से नहीं”, आज के दौर में और भी ज़्यादा प्रासंगिक है। गंगा-जमुनी तहज़ीब, भाईचारा, लोकतंत्र और संविधान की हिफ़ाज़त ही भारत की असली ताक़त है। इस मुबारक मौके पर दुआ है कि हमारे देश में अमन, मोहब्बत, सामाजिक सद्भाव और एकता हमेशा क़ायम रहे।

और पढ़ें