भारत और पाकिस्तान के बीच बने तनावपूर्ण हालात को देखते हुए इंदौर में सैनिकों की सुरक्षा और विजय की कामना हेतु यज्ञ और मंत्र जाप की परंपरा शुरू हो गई है। पंचकुइया आश्रम स्थित श्री राम मंदिर में महामंडलेश्वर रामगोपाल दास महाराज के मार्गदर्शन में महायज्ञ हो रहा है, जिसमें साधु-संत भारतीय सेना के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं।
महामंडलेश्वर महाराज ने बताया कि जैसे भगवान राम ने रावण से युद्ध से पहले शिव की आराधना की थी, उसी प्रकार आज भी मंत्रों की शक्ति से मानसिक बल और विजय प्राप्त की जा सकती है।
इंदौर के कई मंदिरों और घरों में निम्न मंत्रों का जाप हो रहा है:
- हनुमान मंत्र: ॐ हं हनुमते नमः – यह मंत्र शक्ति, साहस और आत्मविश्वास बढ़ाता है।
- दुर्गा मंत्र: ॐ धिम्मया विहं भवं देवी नमस्ते – शत्रु पर विजय और आंतरिक शक्ति के लिए लाभकारी।
- राम मंत्र: श्री राम जय राम जय जय राम – विजय और मानसिक शांति प्राप्त करने में सहायक।
- शिव मंत्र: ॐ नमः शिवाय – साहस, शक्ति और विजय की भावना जाग्रत करता है।
- अपराजिता मंत्र: ॐ अपराजितायै नमः – हर परिस्थिति में अजेय रहने की शक्ति प्रदान करता है।
संतों का मानना है कि सच्ची भावना से की गई प्रार्थना का प्रभाव अवश्य होता है और यह देश की रक्षा में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।
