भारतीय पत्रकार संघ एआईजे की प्रदेश कार्य समिति की बैठक का सफल आयोजन हुआ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रदेश कार्यकारिणी के सैकड़ों पदाधिकारी हुए शामिल

बदनावर (शाहनवाज शेख) भारत देश में 11 वर्षों से पत्रकार जगत के हितार्थ कार्य कर रहे भारतीय पत्रकार संघ एआईजे की मध्य प्रदेश कार्य समिति की बैठक का आयोजन होटल करिश्मा पैलेस बदनावर जिला धार में हुआ। यह वृहद बैठक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन, राष्ट्रीय महासचिव मनोहर मंडलोई, यूथ विंग के राष्ट्रीय संयोजक संदीप जैन, प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री के नेतृत्व में संपन्न हुई।


इस अवसर पर कुछ निष्क्रिय जिला इकाइयों को भंग कर नए जिला अध्यक्ष मनोनीत किए गए। नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी में अनेक पदाधिकारियों को भी मनोनीत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन के मार्गदर्शन में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय पत्रकार संघ के संरक्षक सलीम शैरानी ने कहा कि हम पत्रकारों का नाम पेपर में सबसे नीचे होता है लेकिन हमारा काम सबसे बड़ा होता है। हम पत्रकार साथी जब कोई खबर लिखते हैं तो हमारा नाम बाद में छपता है लेकिन जो राजनेता या अधिकारी होते हैं उनका नाम प्रमुखता से अखबारों में छपता हैं, कलम का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया की एक कलम की स्याही और निब लिखने का काम करती है। घिसती नीब और खत्म स्याही होती हैं परंतु उसके ऊपर का ढक्कन पूरा श्रेय लेता है। ठीक उसी प्रकार हम पत्रकार खबर लिखते हैं और नाम राजनेता और अधिकारियों का होता है।

एआईजे साथियों को संबोधित करते हुए भारतीय पत्रकार संघ के यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा हमारा भारतीय पत्रकार संघ का राष्ट्रीय परिवार आज पूरे देश में काम कर रहा है, देश में कहीं पर भी किसी पत्रकार को कोई भी समस्या आती है तो उस काम के लिए भारतीय पत्रकार संघ साथी तन मन धन से सहयोग करता है। आज भारतीय पत्रकार संघ के 82 हजार से अधिक पत्रकार संगठन से जुड़कर कार्य कर रहे हैं। वहीं भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय पत्रकार संघ आज शिक्षा स्वास्थ्य और पत्रकार जगत के हितार्थ में कार्य कर रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि भारतीय पत्रकार संघ एक परिवार की तरह लगातार 11 वर्ष से निस्वार्थ और पवित्र भाव से देश भर के 550 से अधिक जिलों में निशुल्क सदस्यता के साथ विभिन्न सेवा प्रकल्प चला रहा है।

एआईजे परिवार में ग्रामीण स्तर से लेकर महानगर स्तर के सभी साथियों का हार्दिक सम्मान किया जाता है। इसी कड़ी में 500 से अधिक सम्मान समारोह आयोजित कर चुके हैं।भारतीय पत्रकार संघ हमेशा से अपने एआईजे साथियों के सुख-दुख में सदैव साथ खड़ा रहता आया है। भारतवर्ष के 24 राज्य में 82000 से अधिक निरंतर कार्य कर रहा है अगर उसके परिवार को शिक्षा एवं स्वास्थ्य में मदद की आवश्यकता होती है तो सदैव करते हैं। कार्य के लिए तत्पर रहते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने कहा की पत्रकार चाहे किसी भी संगठन के हो तथा जिले में स्थानीय स्तर के किसी भी संगठन में कार्य कर रहे हो लेकिन प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय पत्रकार संघ उनके साथ हर स्तर पर सभी तरह की समस्या के निराकरण में सहभागिता करता हैं।

इस बैठक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवीर गोहिया तथा जिग्नेश शाह, राष्ट्रीय संयोजक किशोर दग्गी, महिला इकाई संरक्षक श्रीमती पुष्पा शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज शेख, यूथ विंग प्रदेश चेयरमैन पोप सिंह बना, प्रदेश युवा संयोजक आमिर शेख़, शिक्षा स्वास्थ्य राष्ट्रिय संयोजक निर्मल सोलंकी, वरिष्ठ साथी दिलीप सिंह चौहान, प्रदेश संयोजक राकेश साहू युवा, इकाई राष्ट्रीय महासचिव रणजीत ठाकुर एवं राजेश नाहर, जिलाध्यक्ष श्याम कुशवाह, जिलाध्यक्ष मनोज जोशी, आशीष वाणी, फिरोज पठान, मांगीलाल कुशवाह, तहसील अध्यक्ष देवेंद्र जैन, उपाध्यक्ष राजेंद्र देवड़ा, क्रांति गर्ग सहित अनेक साथियों ने संबोधित किया।

बैठक पश्चात सभी साथियों को माला, मैडल, स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात स्नेह भोज का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन नवीन सर ने किया। आभार महेश भाई पाटीदार ने माना।

Pooja upadhyay
Author: Pooja upadhyay

Leave a Comment

और पढ़ें