
मनावर : (मप्र.) नगर के धार रोड पर बेलगाम पिकअप ने मैकेनिक की गुमटी को टक्कर मारते हुए कई वाहनों को रौंदा। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे धार रोड़ स्थित बिजली ऑफिस के बाहर शंकर मंदिर के सामने एक पिकअप वाहन मेला ग्राउंड की ओर से निकलते हुए धार रोड की ओर जा रहा थी, इसी दौरान शंकर मंदिर के सामने एक मैकेनिक की गुमटी और कई दो पहिया वाहन को जोरदार टक्कर मारते हुए कुछ दूरी पर खड़े चार पहिया वाहनों को ठोक दिया। गनिमती रही की मौके पर कोई जनहानि नहीं हुई।

मौके पर दुर्घटना को देख सैकड़ो लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई, पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर तत्काल यातायात और पुलिस प्रशासन पहुंचा, जिन्होंने भीड़ को हटाते हुए क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को किनारे किया और थाने लेकर गए।

आपको बता दे की धार रोड एक भारी भीड़ वाला इलाका होने के साथ-साथ नगर का मुख्य मार्ग है, प्रतिदिन इस मार्ग पर नगरवासियों से लेकर ग्रामीणों का भी आवागमन लगा रहता है। इसी दौरान स्कूली बच्चे, खरीदी बिक्री करने वाले लोगों का भी आना जाना लगा रहता है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगर कोई व्यक्ति इस पिकअप वाहन की चपेट में आता तो उसकी हालत अत्यंत गंभीर होती।

पिकअप वाहन में सीमेंट लोड थी, ड्राइवर को मौके से पुलिस ने पकड़ा, जिससे पूछताछ की जा रही है।









