भोपाल : (विशेष प्रतिनिधि) नगर में यातायात लगातार बढ़ते जा रहा है और ट्रैफिक जाम की समस्या आम हो चुकी है जिसको लेकर कई प्रयास किए गए लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया जबकि मनावर नगर के बीचो-बीच स्टेट हाईवे 37 और 38 गुजर रहा है जिसके चलते बाहरी ट्रैफिक भी शहर में आम नागरिकों के बीच से गुजरता है।
मनावर की जनता अब इस समस्या से ऊब चुकी है, जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन, भाजपा नेता हेमंत खटोड़ मनावर की इस समस्या को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मिले। जर्मन ने उपमुख्यमंत्री देवड़ा को नगर की गंभीर समस्या से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि अब दुर्घटनाएं होने लगी है, यातायात से नगर वासियों का दाम घटने लगा है प्रदूषण के साथ-साथ हर वक्त दुर्घटना का भय बना रहता है ऐसी दशा में आम नागरिकों का जीना मुश्किल हो गया है।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश अध्यक्ष ने जल्द ही उचित निर्णय लेते हुए बाईपास की समस्या का हल करने का आश्वासन दिया।









