फायरिंग, धमकी और 10 करोड़ की डिमांड: खरगोन पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दहशत फैलाने वाला गिरोह को किया ध्वस्त, 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्थानीय व्यापारी के घर पर फायरिंग कर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर मांगी थी 10 करोड़ की फिरौती

• खरगोन पुलिस की तत्परता से मध्यप्रदेश में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों की इंट्री से पहले ही दी मात

• प्रकरण में पुलिस ने शूटर, रेकी करने वाले, फरियादी के घर गोली चलवाने वाले, संसाधन उपलब्ध/सहायता करने वाले, बिश्नोई गैंग के गुर्गे व उससे पहचान करवाने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस ने प्रकरण में कुल 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार

• खरगोन पुलिस की ताबड़तोड़ धरपकड़ से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे राजपाल ने किया उज्जैन पुलिस को आत्मसमर्पण

• पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जप्त की घटना व रेकी में प्रयुक्त कुल 03 कार व 01 मोटर साइकल, 04 पिस्टल 10 कारतूस व 10 मोबाईल फोन

• आरोपियों के कब्जे से जप्तशुदा मशरुके की कीमत लगभग 44,00,000/- रुपये

• गिरफ्तार शुदा आरोपियों में कई आरोपियों के है पूर्व के आपराधिक रिकार्ड

• आरोपी राजपाल से पूर्व में NIA भी कर चुकी है पूछताछ, पूर्व से राजपाल पर नांदेड में हत्या, दिल्ली के नरैना में अपहरण लूट, स्पेशल सेल दिल्ली में आर्म्स एक्ट एवं खेतिया में किडनैपिंग, मारपीट, जान से मरने की धमकी, आर्म्स एक्ट एवं एक्सटॉर्शन के प्रकरण है दर्ज

• राजपाल सिंह , संदीप प्रजापति एवं हैरी बाक्सर पर पूर्व से है 10 हजार रुपये का ईमान उद्घोषित

17 मार्च 2026 को सत्येंद्र राठौड़ निवासी भीलगांव ने थाना कसरावद पर सूचना दी थी कि, उनके व उनके पिताजी दिलीप राठौड़ निवासी ग्राम भीलगांव के व्हाट्सएप पर इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से वाईस काल आया जिसमें सामने वाले ने अपना नाम हैरी बाक्सर बताया और बोला कि वो लॉरेंस विश्नोई गैंग से बोल रहा है और मैंने ही तुम्हारे घर फायरिंग की गई है और अगर तुमने 10 करोड़ रुपए नहीं दिए तो तुम्हें व तुम्हारे पिता को जान से खत्म कर देंगे मैंने फायरिंग का विडियो भेजा है । अगर पैसा नहीं दिया तो अगली बार हाथगोला तुम्हारे घर पर फेंकेंगे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कसरावद मे अपराध क्रमांक 94/26 धारा 308(4), 351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी कर 10 करोड़ की फिरौती मांगने की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के मार्गदर्शन में सीसीटीव्ही फूटेज, मुखबिर तंत्र व तकनीकी साक्ष्यो के संकलन एवं घटना में शामिल आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिये अलग- अलग टीमों का गठन किया गया, गठित टीम को अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल को लीड करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस टीम के द्वारा फरियादी के घर एवं घटनास्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गए जिसमें उक्त घटना कारित होना दिखाई दी। पुलिस टीम के द्वारा मध्य प्रदेश में अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार की होने वाली घटनाओं के जानकारी खंगाली गई जिसमें पूर्व में अशोकनगर व महू जिले में एवं खरगोन में घटना होने के पश्चात इंदौर व भोपाल में भी इसी प्रकार की घटनाक्रम होने की बात सामने आई ।

गठित पुलिस टीम के द्वारा लगातार 15 दिनों के अथक प्रयासों के चलते मुखबिर सूचना, तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीव्ही फुटेज एवं देवास पुलिस एवं अन्य यूनिट की सहायता से उक्त घटना में शामिल कुल 12 आरोपियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है एवं घटना में प्रयुक्त घटना व रेकी में प्रयुक्त कुल 03 कार व 01 मोटर साइकल, 04 पिस्टल 10 कारतूस व 10 मोबाईल फोन कुल कीमती लगभग 44,00,000/- रुपये के मशुरुका को जप्त कर घटना का खुलासा किया गया है ।

पुलिस कार्यवाही में खुलासा

विवेचना के दौरान आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि, प्रकरण में आरोपी सचिन पाटीदार (ग्राम करोली मनावर) व लोकेन्द्र पंवार (उज्जैन) फरियादी दिलीप राठौर को पूर्व से जानते थे एवं उनके बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था ।

लोकेन्द्र पंवार ने यह बात अपने परिचित संदीप प्रजापति निवासी ग्राम बिछडोद थाना घटिया जिला उज्जैन को बताई कि दिलीप दरबार नाम का आदमी पैसे नहीं दे रहा है । जिसके बाद संदीप प्रजापति ने बताया कि मेरे पास कुछ लोग है जो पैसे दिलवा देंगे । माह फरवरी 2026 में संदीप प्रजापति ने लोकेन्द्र पंवार को बताया की उसकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के राजपाल सिंह से बातचीत है तुम्हारा काम हो जायेगा । कुछ दिन बाद संदीप प्रजापति ने लोकेन्द्र पंवार को संपर्क कर बोला की राजपाल भाई साहब ने एक बंदा भेजा है उसको लेकर जाना और दिलीप दरबार का घर बताना है ।

जिसके बाद दिनांक 26. फरवरी 2026 को लोकेन्द्र ने संदीप प्रजापति के कहे अनुसार उज्जैन से अमित बडगोत्या को लेकर दिलीप दरबार का घर बताने ग्राम भीलगाँव लेकर आता है । दिनांक 02 मार्च 2026 को लोकेन्द्र पंवार, संदीप प्रजापति के कहने पर राजपाल के द्वारा भेजे गए लड़कों को खलघाट मे बाईक दिलाने का कहता है जिसपर सचिन पाटीदार किसी बहाने से अपने परिचित की बाईक दिलवाता है परंतु किसी कारणवश फायर नहीं हो पता है।

पुनः दिनांक 10 मार्च 26 को लोकेन्द्र ने सचिन को बताया कि 04 लडके डस्टर गाडी से आ रहे है, उनको दिलीप का घर बता देना वो तुम्हें खलघाट में मिलेंगे। सचिन पाटीदार को 04 नकाबपोश लोग खलघाट में मिले, सचिन पाटीदार ने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से उनको घर दिखाया था । दिनांक 11 मार्च 26 राजपाल ने शूटर शिवा, कृष्णपाल व अंशु दिलीप दरबार के घर पर फायरिंग करने के लिये मोटर सायकिल से शूटर भेजे थे जिनके साथ राजा, शाहरूख एवं जावेद बैठकर जावेद के भांजे केस खान के घर बालसमुद मे आकर रुके थे । शूटर द्वारा रात्री में दिलीप के घर पर फायरिंग करने का प्रयास किंतु पिस्टल नहीं चली जिससे शिवा, कृष्णपाल व अंशु का प्रयास असफल रहा है ।

जिसके बाद दिनांक 16 मार्च 26 को मलखान ने अपनी पल्सर मोटर साइकल व एक पिस्टल तथा कारतुस देकर अंशपाल, शिवा और रोहित को भीलगांव में मकान पर गोली चलाने के लिए भेजा था तथा रितिक, कृष्णपाल उर्फ केन्या डस्टर कार से पीछे पीछे आये थे बाद ग्राम भीलगांव में फरियादी दिलीप राठौर के घर पर गोली चलाई व वीडियो बनाकर वापस चले गए । मलखान ने बनाए विडियो को लॉरेंस गैंग राजपाल को भेजा । जिसके बाद दिनांक 17.03.26 को फरियादी दिलीप राठौर को विदेशी नंबर से विडियो भेज कर हैरी बाक्सर के द्वारा 10 करोड़ रुपयों की फिरौती मांगी गई ।

आरोपियों के नाम

मुख्य षड्यन्त्रकारी  

1. लोकेन्द्र पिता हरिसिंह पंवार उम्र 42 साल निवासी ग्राम घुडावन थाना इंगोरिया जिला उज्जैन (गिरफ्तार)

2. सचिन पिता हीरालाल पाटीदार उम्र 36 साल निवासी ग्राम करोली मनावर जिला धार (गिरफ्तार)

रेकी/शूटर  

3. अमित कुमार पिता हुकुमचन्द बडगोत्या उम्र 32 साल निवासी किशनपुरा मक्सी रोड उज्जैन (गिरफ्तार)

4. मलखान उर्फ विजेन्द्र पिता मोहन सिसोदिया निवासी ग्राम सिया, थाना बैंक नोट प्रेस जिला देवास (गिरफ्तार)

5. शाहरूख पिता नवाब खान उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सिंदनी थाना टोंकखुर्द जिला देवास (गिरफ्तार)

6. कृष्णपाल उर्फ केन्या पिता अनोखीलाल सोलंकी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सिया थाना बैंक नोट प्रेस जिला देवास (गिरफ्तार)

7. अंश उर्फ अंशु पिता कैलाश पाल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम सिया थाना बैंक नोट प्रेस जिला देवास (गिरफ्तार)

8. शिवा पिता राकेश बिलगडे उम्र 21 वर्ष निवासी सिया, थाना बैंक नोट प्रेस जिला देवास (गिरफ्तार)

9. ऋतिक उर्फ जंजीरा पिता जितेन्र्द सिंह पंवार उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सिया, थाना बैंक नोट प्रेस जिला देवास (गिरफ्तार)

10. रोहित पिता जयराम मालवीया उम्र 22 वर्ष निवासी छोटा मालसा पुरा थाना बैंक नोट प्रेस जिला देवास (गिरफ्तार)

11. राजा पिता साकिर खान उम्र 30 साल निवासी हाल पुरा स्थाई सिंदनी जिला देवास (देवास जेल में निरुद्ध ) (गिरफ्तार)

12. जावेद पिता जाकिर खान उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम अमरपुरा थाना बैंक प्रेस नोट जिला देवास (फरार)

13. रवि पिता विक्रम चौहान जाती मोंगिया निवासी ग्राम कसारी चौहान थाना ताल जिला रतलाम (फरार)

गैंग सदस्यों को शूटर्स से मिलवाने वाला

14. राहुल बाबा बिंझाना देवास (फरार)

सहयोगी

15. कुलदीप पिता मेहरबान सिंग राजपूत निवासी ग्राम कसारी चौहान थाना ताल जिला रतलाम (फरार)

16. संदीप पिता हुकूमचंद प्रजापति निवासी ग्राम बिछडोद थाना घटिया जिला उज्जैन (फरार)

17. केस खान पिता जाकिर खान मुसलमान उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बालसमुद थाना कसरावद जिला खरगोन (गिरफ्तार)

गैंग सदस्य 

18. राजपाल पिता ईश्वर सिंह चन्द्रावत उम्र 33 साल निवासी ग्राम रत्नाखेड़ी थाना नागदा मंडी जिला उज्जैन (गिरफ्तार)

19. हरिचंद जाट उर्फ हैरी बाक्सर (फरार)

उक्त कार्यवाही अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में एसडीओपी मंडलेश्वर, श्वेता शुक्ला, थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन व उनकी टीम, निरीक्षक रितेश यादव व उनकी टीम, थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक सागर चौहान व उनकी टीम, थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव व उनकी टीम, थाना प्रभारी जैतापुर उनि सुदर्शन कलोसिया व उनकी टीम, थाना प्रभारी गोगावां उनि दीपक यादव व उनकी टीम, थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस निरीक्षक प्रीति कटारे (जिला देवास), थाना प्रभारी नागदा अमृत गौरी (जिला उज्जैन ), हरियाणा एसटीएफ निरीक्षक दीपेन्द्र एवं उनकी टीम, सीसीटीव्ही फुटेज टीम व साइबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा ।

 

और पढ़ें