“पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, जिससे देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन के बाद, सरकार ने 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है, इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

डॉ. मनमोहन सिंह को 26 दिसंबर 2024 को दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। हालांकि, उनकी स्थिति गंभीर होने के बावजूद डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं सके। वे 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे, और आर्थिक सुधारों के लिए उनकी भूमिका को देशभर में सराहा गया था। उनके नेतृत्व में 2008 में आई वैश्विक मंदी को कुशलता से संभाला गया था।

मनमोहन सिंह का जन्म 1932 में पाकिस्तान में हुआ था, और विभाजन के बाद वे भारत आ गए थे। उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती किया गया था। वे भारत के वित्त मंत्री, वित्त सचिव, और रिजर्व बैंक के गवर्नर भी रह चुके थे।

Soniya upadhyay
Author: Soniya upadhyay

Leave a Comment

और पढ़ें