नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर, उनके 11 वर्षों की उपलब्धियों व सुशासन पर दिल्ली स्ट्डी ग्रुप द्वारा संकलित ‘‘चित्र प्रदर्शनी’’ लगाई गई। यह कार्यक्रम दिल्ली स्ट्डी ग्रुप अध्यक्ष डॉ. विजय जौली ने कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, डिप्टी स्पीकर हॉल, रफी मार्ग, नई दिल्ली-01 पर आयोजित किया।
जौली ने बताया..
इस फोटो प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक (भाजपा शासित) 11 वर्षों के सफल सुशासन और उनकी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। वर्ष 2014 से 2025 तक प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा देश के नागरिकों के लिए शुरू की गई सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं को रंगीन कैनवस स्टैंडियों पर बड़ा कर, हिन्दी व अंग्रेजी भाषा में प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व असम राज्यपाल प्रो0 जगदीश मुखी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, पूर्व सांसद रमेश बिधुड़ी, सुधीर चौधरी, पूर्व महापौर दक्षिण दिल्ली नरेन्द्र चावला, चेयरमैन मध्य जोन दिल्ली नगर निगम योगिता सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष दक्षिण दिल्ली माया बिष्ट, दिल्ली स्ट्डी ग्रुप पदाधिकारी सर्वश्री भूपेंद्र कंसल, मुकेश गुप्ता, योगेश टंडन, गजेंद्र सोलंकी, राम गोपाल गोयल, शुभम गुप्ता, सुभाष नागर व हीरा मजोका विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सूरीनाम स्पीकर अश्विन अधीन का शुभकामना संदेश, विश्व विख्यात सूरीनाम भोजपुरी गायक कृष रामखेलावन द्वारा पारंपरिक गीत व संगीत के विडियो सबको आत्म विभोर किया। मोदी जी कटआउट संग सभी ने अपना फोटो खींचवाया। दिल्ली स्ट्डी ग्रुप सोशल मीडिया संयोजिका शालू कुमारी द्वारा निर्देशित लघु फिल्म मोदी जी की उपलब्धियों पर दिखाई गई। इस अवसर पर अनेक देशों के विदेशी राजनयिक मुख्यतः श्रीलंका, ब्राजील, गुयाना, अमेरिका, रूस, डेनमार्क, मिस्र, ब्रुनाई, ताइवान, इक्वाडोर, ईराक, लेसेथो, क्यूबा, इंडोनेशिया इत्यादि ने भाग लिया।