पहलगाम हमले के बाद MP के रतलाम रेंज में रह रहे 33 पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश संभावित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कई बड़े निर्णय लिए हैं। इन्हीं फैसलों के तहत मध्यप्रदेश के रतलाम रेंज के अंतर्गत आने वाले तीन जिलों—रतलाम, मंदसौर और नीमच में रह रहे 33 पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कहा जा सकता है।

बताया जा रहा है कि ये नागरिक एलटीवीपी (लॉन्ग टर्म विजिट पास) और विजिट वीजा पर भारत में रह रहे हैं। फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां इन लोगों की पूरी जानकारी जुटा चुकी हैं और उच्च अधिकारियों से दिशा-निर्देशों का इंतजार कर रही हैं। आदेश मिलते ही इन लोगों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रतलाम जिले में 13 महिलाएं और 1 बच्चा एलटीवीपी वीजा पर हैं, मंदसौर में 4 पुरुष और 6 महिलाएं, जबकि नीमच में 1 महिला एलटीवीपी वीजा पर रह रही है। विजिट वीजा धारकों में रतलाम से 2 पुरुष और 3 महिलाएं, मंदसौर से 1 पुरुष, 1 महिला और 1 बच्चा शामिल हैं।

डीआईजी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि अभी तक केंद्र से केवल सार्क वीजा रद्द करने की जानकारी आई है, जबकि सामान्य वीजा धारकों के बारे में कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिले हैं। रतलाम एसपी अमित कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में फिलहाल कोई भी सार्क वीजा धारक नहीं है।

 

Soniya upadhyay
Author: Soniya upadhyay

Leave a Comment

और पढ़ें