पहलगाम हमले के बाद भारत पर साइबर हमला: 10 लाख से अधिक बार हुआ साइबर अटैक, पाकिस्तान और इस्लामी समूहों पर शक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पर साइबर हमलों की बाढ़ आ गई है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने खुलासा किया है कि 22 अप्रैल के बाद से अब तक देश पर 10 लाख से अधिक साइबर अटैक किए जा चुके हैं। ये हमले पाकिस्तान, मध्य एशिया, इंडोनेशिया और मोरक्को से भारतीय वेबसाइटों और पोर्टलों को निशाना बनाकर किए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, कई हमलों में इस्लामी हैकिंग ग्रुप्स के शामिल होने की पुष्टि हुई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने इसे संभावित साइबर वॉर का संकेत बताया है। हालांकि, राज्य की साइबर शाखा ने कई हमलों को समय रहते नाकाम कर दिया है।

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी और 17 घायल हुए थे। इसके बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और गहरा गया है। अब इन साइबर हमलों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है।

Pooja upadhyay
Author: Pooja upadhyay

Leave a Comment

और पढ़ें