नियम के विरुद्ध वाहन संचालित करने वालो पर कार्यवाही, खुले डाले लेकर चलने वाले सीमेंट में ट्रकों पर भी कसेंगे शिकंजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर (सिंघम रिपोर्टर) धार जिले के मनावर क्षेत्र में यातायात प्रभारी बंसीलाल कन्नौजे द्वारा नियम के विरुद्ध वाहन संचालित करने वाले चालको और दस्तावेजो की कमी को लेकर मनावर के अलग-अलग हिस्सों में अभियान चलाया जिसमें 22 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 11400 समन शुल्क वसूला तथा वहीं कई वाहन चालकों को हिदायत देकर छोड़ा।

यातायात प्रभारी बंसीलाल कन्नौजे ने बताया कि हमने वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाकर नियम अनुसार वाहन संचालित करने की अपील की है साथ ही दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने का अनुरोध किया है ताकि क्षेत्र में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि कई अपराधों में चोरी की मोटरसाइकिल इस्तेमाल की जाती है इसलिए हम समय-समय पर अभियान चला कर वाहनों की सघन जांच करते हैं, जिसमें बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल और दस्तावेजो के आधार वाहन मालिक की पड़ताल भी की जाती है।

इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि शिकायत मिल रही है कि सीमेंट के ट्रक माल खाली करने के बाद ट्रक का पिछला डाला खुला करके गाड़ी चला रहे है। जिससे उनके नंबर प्लेट नहीं दिखाई देती। ऐसे में दुर्घटना होने पर वाहन की पहचान करना मुश्किल होगा। ऐसे वाहन चालकों पर भी नकल कसी जाएगी जो क्षेत्र में इस प्रकार से वाहन संचालित कर रहे हैं।

 

और पढ़ें