भोपाल। प्रदेश के नव नियुक्त जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना ने गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव से उनके निवास पर मुलाक़ात की। यह एक शिष्टाचार भेंट रही, जिसमें आयुक्त ने मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्री सक्सेना को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं और कहा कि जनसंपर्क विभाग राज्य सरकार की योजनाओं एवं नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने पर बल दिया।
आयुक्त दीपक सक्सेना ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनसंपर्क विभाग को आधुनिक तकनीक से और अधिक सशक्त बनाना होगा।
*दीपक सक्सेना का प्रोफ़ाइल*
दीपक सक्सेना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी हैं। उन्होंने पूर्व में कई अहम पदों पर कार्य किया है, जिनमें कलेक्टर , विभागीय आयुक्त, और विभिन्न विभागों में सचिव स्तर की जिम्मेदारियाँ शामिल रही हैं। अपनी कार्यकुशलता और प्रशासनिक दक्षता के लिए वे जाने जाते हैं। सक्सेना को विशेष रूप से नीतिगत क्रियान्वयन और मीडिया समन्वय के क्षेत्र में अनुभव है।