
कांग्रेस का संगठन सर्जन के तहत बैठक का आयोजन, जोशीले अंदाज में भाजपा पर गरजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष
मनावर : (मप्र.) कांग्रेस धार जिले के मनावर-उमरबन विकासखंड की 125 ग्राम पंचायतो में कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान को चालू करने जा रही है। जिसको लेकर सोमवार की दोपहर को सिंघाना मार्ग स्थित ब्लाक कांग्रेस भवन पर धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, विधायक डॉ हीरालाल अलावा, लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल बैठक लेने पहुचे है। जिसमें अभियान को लेकर कांग्रेस के कार्यक्रर्त्ताओ की बैठक हुई। आज बैठक में मनावर विधानसभा से 50 सर्वाधिक हस्ताक्षर का लक्ष्य तय किया। जिसमें अलग-अलग चौराहों पर पर स्टॉल व प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर हस्ताक्षर कराएंगे।
बैठक में जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने कांग्रेस कार्यकर्ता को कहा कि भाजपा वोट चोरी करके राज्य और केंद्र में सरकार बनाई है। यह वोट चोरी लोकतंत्र की हो रही है। शिक्षा की हो रही है, नोकरियो की वोट चोरी हो रही है। सभी अपने स्तर पर क्षेत्रों में हस्ताक्षर करवाएंगे। सभी को हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य दिया गया है। कहा कि राहुल गांधी ने देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए बीड़ा उठा रखा है और इस वोट चोरी के अहम मामले को उजागर किया। कहा कि भाजपा नफरत के बल पर देश में राजनीति करना चाहती है जिसके कारण देश में सभी लोगों के बीच भाई चारा खत्म होते जा रहा है। हमें देश में राहुल गांधी जैसा प्रधानमंत्री चाहिए जो सर्वधर्म को साथ लेकर चलना जानता हो और मोहब्बत के बल पर लोगों के मन में जगह बनाना जानता हो।

इस अवसर पर संगठन सर्जन के तहत मनावर ब्लाक प्रभारी देवेंद्र पाटीदार निसरपुर, सह प्रभारी जावेद खान खलघाट, उमरबन ब्लाक कांग्रेस प्रभारी राकेश डोड, सह प्रभारी डॉ जियाहुलहक धरमपुरी मोजूद रहे। आज बैठक में मनावर ब्लाक कांग्रेस के नवीन अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर भी विचार विर्मश किया गया। इसके पूर्व आदिवासी कांग्रेस के जिला प्रभारी जगदीश कनेल द्वारा कई दर्जन लोगों की नियुक्तियां की गई। वहीं सही सरपंच आदि उपस्थित रहे।
आज के आयोजन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश पाटीदार, महेंद्र पिपरिमान, राजेश पवार, हरीश खंडेलवाल, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील स्टार, रविन्द्र पाटीदार, अरुण गर्ग, अखिलेश कुशवाह, सतपाल सिंह, आशीष साद, अयाज खान बाकानेर, सुनील इसके, भानु शर्मा, नीलू सिस्टर आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

जिलाध्यक्ष को गांधी चौराहे पर फलों से तोला
कांग्रेस नेता राजेश पवार के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने जिला अध्यक्ष जोशी के आगमन पर नगर के प्रमुख गांधी चौराहे पर फलों से तोला। इस दौरान सभी कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद और वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए।









