नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने मंत्री विजयवर्गी का पुतला फूंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर : (सिंघम रिपोर्टर) मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर नगर कांग्रेस कमेटी मनावर के नेतृत्व में इंदौर भगीरथ पूरा में दूषित जल वितरण के कारण 16 से अधिक लोगों की मृत्यु होने के कारण कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंक कर इस्तीफे एवं दूषित जल वितरण के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की, वही कांग्रेस जनों ने नगर के मुख्य गांधी चौराहे पर घंटा बजा कर मोहन सरकार होश में आओ के नारे लगाए एवं अपना विरोध जताया।

आपको बता दे कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल पीने से 17वीं मौत हुई है। दूषित पानी पीने से मरने वालों की संख्या रविवार तक 16 थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने भागीरथपुरा में महामारी फैलना स्वीकार किया है। वहीं, कलेक्टर शिवम वर्मा ने सोमवार को समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि एपिडेमिक (एक क्षेत्र में संक्रमण) कैसे फैला, इसकी जांच एम्स भोपाल और आईसीएमआर की टीम कर रही है। सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने कहा- महामारी घोषित नहीं की गई है। सिर्फ डायरिया है, जिससे भागीरथपुरा को एपिडेमिक यानी संक्रमित माना है।

दूषित पानी के कारण हो रही मृत्यु से इंदौर शहर की स्वच्छ छवि को नुकसान पहुंचने के साथ साथ आज हजारों लोग सड़कों पर उतर कर इसका विरोध कर रहे है। ऐसे में सिस्टम की नाकामी भी सामने आ रही है। यह मुद्दा अब दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है क्योंकि सैकड़ो लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं और हजारों लोगों के चेकअप किया जा रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी पीने के पानी की पाइपलाइन और पानी की टंकियां की सफाई दुरुस्त करना प्रशासन का पहला कदम होना चाहिए। आज लोगों की नाराजगी देखी जा सकती है।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम सोलंकी, हरीश खंडेलवाल, पूर्व पार्षद अख्तर बी, ओम पाटीदार, अरुण गर्ग, रविन्द्र पाटीदार, अखलेश कुशवाह, संग्राम सिंह सोलंकी, सिराज मंसूरी, दिलीप सिंगार, इकबाल दाऊदी, दिलीप पाटीदार, अदनान बोहरा, आशीष साद, सुनील एसके, अमर सेन, आरिफ मंसूरी, अनिल मकवाना, मोतीलाल बर्मन, दिनेश ठाकुर, भोलू शाह, देवनारायण मुवेल, दीपू मौर्य, योगेंद्र अलावा, नाथूलाल पंवार, राहुल वर्मा, ऋषभ कीमती, निधि जाट, विपुल पाटीदार, राजेश ठाकुर आदि उपस्थित थे।

और पढ़ें