नई शिक्षा नीति के तहत MP बोर्ड 10वीं-12वीं परिणाम घोषित, फेल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2025 की 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) से रिजल्ट जारी करते हुए कहा कि जो छात्र परीक्षा में असफल हुए हैं या अंक सुधारना चाहते हैं, उन्हें 17 जून से दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। यह सुविधा नई शिक्षा नीति के तहत दी जा रही है, जिससे मध्य प्रदेश देश का तीसरा ऐसा राज्य बन गया है जो साल में दो बार परीक्षा की अनुमति देता है।

10वीं टॉपर:

  • सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से पूरे 500 अंक हासिल कर टॉप स्थान प्राप्त किया।
  • टीकमगढ़ की निहारिका घोष ने 491 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान पाया।
  • उमा घोषी (492 अंक) और नीरज विश्वकर्मा (492 अंक) ने संयुक्त रूप से नौवां स्थान प्राप्त किया।
  • उन्नति अग्रवाल ने जीवविज्ञान संकाय में 480 अंक लाकर प्रदेश में चौथा स्थान पाया।
  • निवाड़ी जिले के अक्षय खरे ने कृषि संकाय में 480 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया।

12वीं टॉपर:

  • मंदसौर की रिद्धि भट्ट ने जीवविज्ञान संकाय में 478 अंक प्राप्त कर छठा स्थान प्राप्त किया।
  • ग्वालियर की रिमझिम वाणिज्य समूह में प्रदेश की टॉपर रहीं।
  • मुरारी उत्कृष्ट विद्यालय की लक्ष्मी शर्मा और लश्कर के तनिष्क जैन मेरिट लिस्ट में शामिल रहे।
  • कला संकाय में डबरा के शौर्य शर्मा, प्रबल प्रताप सिंह जादौन, कृपा पाल और राधा साहू ने प्रदेश में स्थान प्राप्त किया।

जिलावार प्रदर्शन:

  • मंदसौर जिला 10वीं में प्रदेशभर में सातवें स्थान पर रहा।
  • सरकारी स्कूलों का परिणाम 87.46% जबकि निजी स्कूलों का परिणाम 77.64% रहा।

 

Soniya upadhyay
Author: Soniya upadhyay

Leave a Comment

और पढ़ें