दुनिया में तेल सप्लाई का रास्ता ईरान ने किया बंद, कहा युद्ध अभ्यास है!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका और ईरान विवादों के बीच ईरान ने तेल सप्लाई का रास्ता बंद कर दिया है! स्ट्रेट ऑफ होरमुज दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण एनर्जी चोक पॉइंट है, यह फारस की खाड़ी को गल्फ ऑफ ओमान और अरब सागर से जोड़ता है। यह समुद्री रास्ता ईरान (उत्तर) तथा ओमान के बीच स्थित है। ईरान ने मंगलवार को इस रास्ते को बंद कर दिया और यहां अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए मिसाइलें दागीं।

ईरान मंगलवार को लगभग एक ही समय अमेरिका से परमाणु मुद्दे पर बात कर रहा था, उसी समय स्ट्रेट ऑफ होरमुज में लाइव फायरिंग कर रहा था। इस दौरान ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होरमुज को बंद कर दिया। ईरान ने मंगलवार को दुनिया को संदेश दिया है कि वो जब चाहे स्ट्रेट ऑफ होरमुज में जहाजों की आवाजाही बंद कर सकता है।

मंगलवार को ईरान एक तरफ अपने परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ जिनेवा में बातचीत कर रहा था तो दूसरी ओर लगभग इसी समय स्ट्रेट ऑफ होरमुज में बड़े पैमाने पर लाइव फायरिंग वाली मिलिट्री एक्सरसाइज कर रहा है

ईरान की लाइव फायरिंग की वजह से मंगलवार को स्ट्रेट ऑफ होरमुज अस्थायी रूप से बंद रहा। यह कोई संयोग नहीं है, यह ईरान की क्लासिक “दो ट्रैक” रणनीति है. यानी कि बातचीत भी करना और धमकी भी देना।

तेल सप्लाई वही रास्ता ईरान ने किया बंद

स्ट्रेट ऑफ होरमुज दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा चोक पॉइंट है। यह फारस की खाड़ी को गल्फ ऑफ ओमान और अरब सागर से जोड़ता है, और ईरान (उत्तर) तथा ओमान (दक्षिण) के बीच स्थित है। इसकी सबसे संकरी चौड़ाई सिर्फ 21 मील (लगभग 33-34 किमी) है, लेकिन यह वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यहां से दुनिया को होने वाले तेल सप्लाई का 20 फीसदी हिस्सा होकर गुजरता है। ईरान बार-बार कहता है कि अगर हम पर हमला हुआ तो हम इसे बंद कर देंगे। लाइव फायरिंग से वह दिखा रहा है कि “हमारे पास क्षमता है, और हम तैयार हैं। AT

 

और पढ़ें