डीएसआर कोड आने के बाद उपभोक्ताओं को सिलेंडर का वितरण जारी, 3 दिनों से समस्या से जूझ रहे थे लोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर : इसराइल और ईरान की जंग के बीच भारत में गैस सिलेंडर की समस्या पैदा हो गई है। पहले 21 दिन में सिलेंडर की बुकिंग की जाती थी लेकिन संकट के बीच इसे 25 दिन का नियम में बदलाव किया गया था, तीन दिन के अंतराल में ही अब 45 दिन में गैस सिलेंडर बुक करने का नया नियम लागू किया गया है जिससे उपभोक्ता परेशान होते नजर आ रहे हैं।

धार जिले के मनावर में शुक्रवार को गैस सिलेंडर बुकिंग के दौरान डीएसआर कोड मिलने लगे हैं इससे पहले सर्वर डाउन होने कारण उपभोक्ता काफी परेशान हो रहे थे। नगर में सिलेंडर वितरण करने वाले वाहनों के पास लोगों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है लोग नंबर लगाकर सिलेंडर प्राप्त कर रहे हैं। कलेक्टर के आदेश के बाद कमर्शियल सिलेंडर मिलना पूरी तरह से बंद हो चुके हैं व्यावसायिक क्षेत्र में सिलेंडर की कमी कारण लोगों के कारोबार में भी कमी देखी जा रही है लोग गैस के अतिरिक्त अन्य साधनों से चलने वाले उपकरण की खरीदी की ओर बढ़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि युद्ध के शुरुआती दौर में ही इसका असर भारत में गैस सिलेंडर की कमी के रूप में पढ़ने लगा है, अगर यह युद्ध नहीं रुक तो बंजारों की हालत खराब हो जाएगी।

सिलैंडर की काला बाजारी 

सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि मनावर में जिन लोगों के पास सिलेंडर उपलब्ध थे ,वह आपदा में भी अवसर का लाभ तलाश रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कहीं पर ₹1500 तो कहीं ₹2000 में सिलेंडर बेचे गए। फिलहाल हम इसकी पुष्टि नहीं करते यह सूत्रों के हवाले से खबर प्राप्त हुई है।

और पढ़ें