
भोपाल : (शाहनवाज शेख) हाल ही में भोपाल स्थित पीसीसी कार्यालय में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल हुए। इस दौरान मध्य प्रदेश सरकार के नेता प्रत्यक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि युवा कांग्रेस ही देश का भविष्य है। यहीं से वह नेतृत्व निकलकर आएगा जो आने वाले समय में देश की दिशा और दशा तय करेगा। हर परिस्थिति में संगठन को जड़ से मजबूत करने, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और देशहित में नए कीर्तिमान स्थापित करने का संकल्प लिया। युवा शक्ति की यह एकजुटता ही परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत बनेगी।
उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि देशभक्ति का पाठ पढ़ाने वाली सरकार ने पूरे प्रदेश में लगने वाले 25 लाख स्मार्ट मीटर का ठेका एक ऐसी कंपनी को दे दिया, जिसका जॉइंट वेंचर सऊदी अरब और पाकिस्तान की कंपनी के साथ है! एक तरफ राष्ट्रवाद की बातें, दूसरी तरफ जनता की बिजली मीटर–बैंक–आधार–मोबाइल की संवेदनशील जानकारी पाक संबंधी कंपनियों के हाथ में?

उन्होंने कहा कि नेता पैराशूट से आएं या ज़मीन से , असली फर्क सोच का होता है। जब तक गरीब की झोपड़ी में टपकती बारिश का दर्द महसूस न हो, जब तक 10 – 15 कि. मी. चलकर खाली थैली लेकर लौटती बूढ़ी माँ का संघर्ष न दिखे तब तक राजनीति नहीं समझ आती। दर्द का एहसास ही असली राजनीति है, सेवा की शुरुआत है।
बैठक के दौरान म.प्र. कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, राष्ट्रीय प्रभारी युवा कांग्रेस मनीष चौधरी, म.प्र. कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, म.प्र. सह-प्रभारी चंदन यादव, युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शिवी सिंह चौहान, सह-प्रभारी युवा कांग्रेस रुपेश भदौरिया, राष्ट्रीय महासचिव युवा कांग्रेस मितेन्द्र दर्शन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस यश घनघोरिया, राष्ट्रीय सचिव पुनीत पारिया, राष्ट्रीय सचिव ल भारत शंकर जोशी, राष्ट्रीय सचिव हेवरन कंसाना एवं बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी की उपस्थिति रही।









