
मनावर : (मप्र.) आज मनावर जनपद पंचायत कार्यालय के बाहर कांग्रेस के नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया, इस दौरान जनपद सीईओ के खिलाफ हाय-हाय के नारे भी लगाए।
धरना दे रहे पंच, सरपंच ओर ग्रामीणों ने बताया कि मनावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगूर में पंचायत भवन बनाने को लेकर 37 लाख 50 हजार रुपए की राशि भी स्वीकृत हो चुकी है साथ ही क्षेत्रीय विधायक डॉ हीरालाल अलावा द्वारा भूमिपूजन हो चुका है, बावजूद इसके जनपद सीईओ अंकिता अलावा द्वारा ले आउट नहीं डाला जा रहा है। सरपंच ओर ग्रामीणों ने सीईओ भेदभाव के आरोप लगाए। वही धरना प्रदर्शन में लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल, आदिवासी कांग्रेस के सुनील स्टार, नगुर सरपंच गूंजा बाई, मनावर नगर अध्यक्ष ओम सोलंकी, ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश पाटीदार, अरुण गर्ग, जगदीश कनेस सहित ग्रामीण मौजूद थे जिन्होंने तहसील में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए जल्द ही पंचायत भवन के कार्य को शुरू करने का आग्रह किया।
लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल ने कहा कि सरकारी अधिकारियों को किसी भी मुद्दे को लेकर भी भेदभाव नहीं करना चाहिए। क्योंकि शत प्रतिशत सहमति को कही भी नहीं मिलेगी। ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश पाटीदार ने कहा कि 20 पंचों में से 13 की सहमति है, सरपंच भी अपनी सहमति दे चुके है उसके बाद भी सीईओ मैडम दबाव कार्य को रोक रही है! आदिवासी कांग्रेस नेता सुनील स्टार ने कहा के
जनपद सीईओ मैडम की भूमिका संदेह के घेरे में है। अगर उनपर ले आउट नहीं डालने का आरोप लग रहा है तो उन्होंने इसका समाधान करना चाहिए क्योंकि कार्य को रोकने से राशि लेफ्ट हो जाएगी।

जनपद सीईओ ने कहा…
जनपद सीईओ अंकिता अलावा ने कहा कि ग्राम नगुर में जिस स्थान पर भूमिपूजन किया है वहां निर्माण को लेकर दो गुट आपस में विवाद कर रहे है। लिखित आवेदन प्राप्त हुए। हम कई बार ले आउट डालने गए है लेकिन विवादों के चलते ले आउट नहीं डाल पाए।









