‘छावा’ फिल्म को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया, मुख्यमंत्री मोहन यादव की घोषणा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में फिल्म ‘छावा’ को टैक्स फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर जबलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में इस घोषणा को किया। यह फिल्म महान मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और इसमें विक्की कौशल और अक्षय खन्ना ने मुख्य भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज ने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपने जीवन की आहुति दी। इस पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन प्रदेश में हो रहा है, और इसे टैक्स फ्री करना उनके संघर्ष और बलिदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक तरीका है।

Soniya upadhyay
Author: Soniya upadhyay

Leave a Comment

और पढ़ें