छात्रावास की समस्या को लेकर मनावर पैदल आ रहे छात्रों से एसडीएम ने मुलाकात की।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लापरवाही मिलने पर कार्यवाही करेंगे : एसडीएम 

मनावर : (सिंघम रिपोर्टर) छात्रावास की समस्या को लेकर एकलव्य आदर्श आवासीय छात्रावास गंधवानी के 50 बच्चे मनावर एसडीएम से मिलने निकले। एसडीएम ने उन्हें रास्ते में ही रोक कर करीब 1 घंटे उनसे चर्चा की। बच्चों ने छात्रावास संबंधित समस्याएं एसडीएम को बताइ ओर कहा कि छात्रावास में सुविधाओं का अभाव है उन्होंने प्रिंसिपल सहित स्टाफ की भी शिकायत की। जिस पर एसडीएम में उन्हें समझाया ओर छात्रावास संबंधित लापरवाही की जांच कराने की बात कही। उन्होंने समझाइश देकर बच्चों को स्कूल बस में छात्रावास भेजा। इस मौके पर मनावर ओर गंधवानी थाने का पुलिस और छात्रावास का स्टाफ मौजूद था।

एसडीएम ने कहा

एसडीएम प्रमोद गुर्जर ने कहा कि आज जो बच्चे यहां आए थे गंधवानी हॉस्टल में कुछ समस्याएं बता रहे है। जिनको लेकर उनकी शिकायत थी, हमने उनसे मुलाकात की उनको सुना और हम इसकी जांच भी करवाएंगे अगर कोई कमियां है या कोई दोषी पाया गया तो हम विधिवत सक्षम अधिकारियों को कार्यवाही के लिए भेजेंगे

और पढ़ें