मनावर : (मप्र.) आज नगर में इंडेन गैस एजेंसी के सिलेंडर वितरण केंद्र पर उपभोक्ता नदारद रहे, जबकि पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर की लोड पहुंचे। पिछले दिनों मिडिल ईस्ट में युद्ध के दौरान देश के कई हिस्सों में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर खबरें आ रही थी। लेकिन धार जिले के मनावर में नजारा कुछ और ही देखने को मिल रहा है। यहां वितरण केंद्र पर उपभोक्ताओ की कमी देखी गई और बाटने के लिए पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर मौजूद है।
एजेंसी के कर्मचारी सोनू शर्मा ने बताया कि सिलेंडर का वितरण विधिवत दर्ज क्रमांक के आधार पर किया जा रहा है जिस उपभोक्ता का DAC नम्बर बुकिंग के आधार पर प्राप्त हो रहा है उसी व्यक्ति को सिलेंडर देने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गैस वितरण के नियम सख्त और आपदा के चलते किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जा रही है। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों पर भी खाद्य अधिकारी की सख्त निगरानी चल रही है। ऐसे में दोषी पाए जाने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। पिछले सप्ताह ही नगर के कई कलाबाजारियों के अड्डों पर कार्रवाई की गई थी जहां से कई दर्जन सिलेंडर मिले जिन्हें जब्त किया गया
गैस सिलेंडर की कालाबाजारी
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच गैस सिलेंडर महंगे और विधिवत बुकिंग के आधार पर मिलने के कारण सिलेंडरों के कालाबाजारी में कमी देखने को मिल रही है। यह गैस कई वाहनों और अन्य कमर्शियल उपयोग की जाती थी, लेकिन सिलेंडरों की कमी कारण अब सभी वहान लगभग खड़े होने कगार पर पहुंच गए हैं, होटलों को सिलेंडर नहीं मिलने के कारण इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और तरल ईंधन का उपयोग किया जा रहा है। या तो उन्हें कम एवरेज के चलते पेट्रोल पर चलाया जा रहा है।









