
आज दोपहर गंधवानी के ग्राम बिल्दा में साप्ताहिक हाट बाजार में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद तेजी से फैलती गई जिसने 20-25 दुकानों से ज्यादा दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कई लोग गंभीर घायल हो गए और भगदड़ के कारण अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते पूरा बाजार खाली हो गया लोग अपना बचा हुआ सामान लेकर भागते नजर आए। यह घटना आज दोपहर करीब 2 की है इसके बाद दो-तीन घंटे तक क्षेत्र प्रभावित रहा, दमकलों की टीम ने करीब 5 बजे तक आग पर काबू पा लिया
बाजार में मौजूद लोगों ने बताया कि पटाखे की चिंगारी से यह आग फैली जो कुछ ही देर में एक बड़ा आज का गोला बन गई। बताया गया कि करीब एक करोड़ से अधिक का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि इस आगजनी में करीब आधे दर्जन मकान भी आग की चपेट में आ गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हाट बाजार में हजारों लोग मौजूद थे त्योहार के अवसर पर हाट बाजार और अच्छे ढंग से गिरता है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग खरीदी करने के लिए हाट बाजार में आते हैं। इसी दौरान दिवाली के अवसर पर अस्थाई पटाखों की दुकान भी लगी हुई थी। सूत्रों से जानकारी यह भी है कि किसी बच्चे ने एक दुकान पर फटाका जला लिया इसके बाद आगजनी शुरू हो गई। जिसके बाद लोग चारों ओर भागते नजर आ रहे थे। सूचना मिलने पर गंधवानी तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना के बाद आदिवासी कांग्रेस के नेता सुनील स्टार चौहान ने अपने कार्यकर्ताओं को मौके पर पहुंचने को कहा और हताहत हुए लोगों की सूची बनाकर सरकार उचित मुआवजा की मांग की।

दुकानदारों का बड़ा नुकसान हुआ बताया गया कि लोगों के मकान भी नजदीक ही बने हुए थे अगर यह आज नहीं रोकी जाती तो एक भयावह बड़ा हादसा हो सकता था। उक्त घटना में मालसिंग पिता मोहन (45), संतुबाई (42), कालू (55) पिता थावरिया की हालत गंभीर होने पर जिला मुख्यालय धार रेफर किया गया है। डॉ. भव्या वास्केल ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है। वहीं शाम 5 बजे डेबर सिंह (55), मेह सिंह (35) और सारीबाई पति नवसिंह को इलाज के लिए लाया गया था। घायलों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार…
घटना के बाद गंधवानी थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना ने बताया कि हॉट बाजार में लगने वाले दुकानों के सभी व्यापारी लगभग मनावर और गंधवानी क्षेत्र के थे। हम मामले की जांच कर रहे हैं, किन कारणों से आग लगी है। उसका स्पष्ट पता या लगाया जा रहा है। जो दोषी पाया जाएगा उसपर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बाजारों में जो सामान व्यवस्थित रहा उसे सुरक्षित स्थान पर रखवा लिया गया है।










