खजुराहो नृत्य महोत्सव में 139 कलाकारों ने 24 घंटे तक नृत्य कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश के 51वें खजुराहो नृत्य महोत्सव में 139 कलाकारों ने लगातार 24 घंटे से अधिक समय तक शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया है। यह नृत्य बुधवार दोपहर 2:34 बजे शुरू होकर गुरुवार दोपहर 2:43 बजे समाप्त हुआ, कुल 24 घंटे, 9 मिनट और 26 सेकंड तक चला। इस उपलब्धि पर गिनीज टीम ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

इस महोत्सव में कथक, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम और ओडिसी जैसी शास्त्रीय नृत्य शैलियों की प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस विश्व रिकॉर्ड के लिए कलाकारों को बधाई देते हुए इसे भारतीय संस्कृति की दिव्य अभिव्यक्ति बताया। उन्होंने कहा, “खजुराहो में 139 नर्तकों की 18 समूहों में लगातार 24 घंटे से अधिक चली अनूठी प्रस्तुति ने गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपनी उपस्थिति दर्ज की है।”

खजुराहो नृत्य महोत्सव भारतीय शास्त्रीय नृत्य और संस्कृति का महत्वपूर्ण आयोजन है, जो हर वर्ष खजुराहो के प्राचीन मंदिरों की पृष्ठभूमि में आयोजित होता है। इस वर्ष का महोत्सव 20 से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के प्रमुख कलाकार भाग ले रहे हैं।

Pooja upadhyay
Author: Pooja upadhyay

Leave a Comment

और पढ़ें