केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट में हिस्सा लिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्वालियर: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी जयंती के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट में हिस्सा लिया। साथ ही 2 लाख से अधिक निवेश प्रस्तावों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान मंच से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दो साल के कार्यकाल को बेहतर बताया। साथ ही कहा कि देश का मध्य प्रदेश पहला राज्य है, जो औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है।

ग्वालियर में ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट यानि की निवेश से रोजगार’ का राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इससे पहले अमित शाह, डॉ. मोहन यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर ओर बीजेपी प्रदेशध्यक्ष हेंमत खंडेलवाल ने एमपी ग्रोथ समिट में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ग्वालियर व्यापार मेले और अटल म्यूजियम का शुभारंभ किया। इसके बाद मंच से 2 लाख करोड़ रुपए की औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी किया। जिसमें 1655 औद्योगिक इकाइयां शामिल थी।

और पढ़ें