कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर : (सिंघम रिपोर्टर) आज नगर में कांग्रेसियों ने 2 अक्टूबर के उपलक्ष में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती पर गांधी चौराहा स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाई। कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी अमर रहे के नारे लगाए एवं उन्हें याद किया तथा उनके बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए कांग्रेसियों को भरोसा दिलाया।

भारतवासी जब-जब आजादी, अंहिसा और सत्य की चर्चा करते हैं तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम जरूर लिया जाता है। देश को सत्य और अहिंसा के नियमों पर चलते हुए आजाद करवाने में बापू का योगदान बेहद खास रहा है। यही वजह है कि हर साल 2 अक्टूबर को पूरा देश गांधी जयंती का पर्व बेहद सम्मान के साथ मनाता है।

इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील स्टार चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्रसिंह पिपरिमान, निरंजन डावर, लोकेश पाटीदार ओम सोलंकी, पूर्व पार्षद अख्तर बी, अशोक काकरेचा, अरुण गर्ग, जिमी सावनेर, दिलीप सिंगार, कुंदन उजले, शंकर लाल अगल्चा, आरिफ मंसूरी, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

और पढ़ें