करंट लगने से एक कर्मचारी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुक्षी : (मप्र.) कुक्षी के ग्राम सुसारी में बिजली सबस्टेशन पर मरम्मत कार्य के दौरान एक विद्युत कर्मचारी की करंट लगने से मृत्यु हो गई, बताया जा रहा है कि कर्मचारी लंबे समय से विद्युत विभाग में कार्यरत था जिसकी पहचान राहुल पिता महेश बामनिया निवासी सुसारी हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सबस्टेशन सुसारी पर मरम्मत का कार्य किया जाना था जिसको लेकर सुबह 7:00 बजे से 11:00 तक विद्युत आपूर्ति को बंद रखने की जानकारी प्राप्त थी, जिसे एक दिन पूर्व शनिवार को सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया था लेकिन जब राहुल ट्रांसफॉर्म पर मरम्मत के लिए चढ़ा तो उसे करंट लग गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई यह समय लगभग सुबह 8:00 का था।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश दिखाई दिया, विद्युत विभाग पर सवालिया निशान खड़े हो गए, लोगों ने कहा कि जब मेंटेनेंस की सूचना के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद थी इसके बावजूद करंट कैसे फैल गया। लोगों ने से लापरवाही बताते हुए विद्युत विभाग के डीई को बुलाने की मांग की, लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके पर उपस्थित नहीं हुआ।

मामले को लेकर आदिवासी कांग्रेस के सुनील चौहान ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियों और आउटसोर्स कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए और अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाना चाहिए। क्योंकि मरम्मत की जानकारी और बिजली बंद के बाद भी एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया। मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और पारिवारिक सदस्य की नौकरी देने की भी मांग की जा रही है।

मृतक का शव कुक्षी लाया गया, जहां सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया। पोस्टमार्टम के लिए अभी तक इस मामले में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।

और पढ़ें