एमपी में बीजेपी के 17 नए जिला कार्यालय, स्थापना दिवस पर भूमिपूजन किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनावर : मप्र – आज देश भर में भारतीय जनता पार्टी के 47 वे स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसी दौरान 6 अप्रैल 2026 को भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के 14 से 17 जिलों में नए आधुनिक बीजेपी जिला कार्यालयों का वर्चुअल माध्यम से भूमि पूजन किया। यह कार्यक्रम राज्य के 17 जिलों में होने वाले आधुनिक पार्टी कार्यालयों के निर्माण का हिस्सा है। प्रत्येक कार्यालय पर लगभग ₹1.5 से ₹2.5 करोड़ तक खर्च होने का अनुमान है।

दरअसल, बीजेपी का स्थापना दिवस हर साल 6 अप्रैल को मनाया जाता है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना आधिकारिक तौर पर 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और इस दिन मध्य प्रदेश की सभी इकाइयों, मंडल और बूथ स्तर पर पार्टी का ध्वज फहराकर और विशेष कार्यक्रम आयोजित करके स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर जिन जिलों में बीजेपी कार्यालय भवन उपलब्ध नहीं है, वहां कार्यालय भवन की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्चुअली भूमिपूजन के कार्यक्रम में शामिल हुए और कार्यालय भवन की सौगात दी। साथ ही प्रदेश की कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इन जिलों में कार्यालयों का होगा भूमि पूजन 

भाजपा मध्य प्रदेश में अनूपपुर, रतलाम, नीमच, मैहर, भिंड, निवाड़ी, धार ग्रामीण, ग्वालियर, इंदौर ग्रामीण, अशोकनगर, आगर-मालवा, सीहोर, सीधी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, मंदसौर और मऊगंज जिलों में अपने नए कार्यालय खोलने जा रही है। एक कार्यालय को बनाने में 1.5 से 2.5 करोड़ रुपए तक खर्च आएगा। जिसके लिए बीजेपी ने 40 करोड़ रुपए का बजट तय किया है। छोटे जिलों के कार्यालय 8 से 10 हजार वर्गफीट में होंगे। जबकि बड़े जिलों में कार्यालय 15 हजार स्क्वेयर फीट तक में होंगे इन कार्यालयों में सभी तरह की सुविधाएं दी जाएगी।

भाजपा अपने अगले स्थापना दिवस तक इन कार्यालयों का लोकापर्ण करेगी। जिसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू हो रही हैं. ऐसे में निर्माण का काम तेजी से किया जाएगा। क्योंकि भोपाल में भी भाजपा का प्रदेश कार्यालय अगले साल तक बनकर तैयार होने की संभावना है। जिसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि नए कार्यालय के साथ-साथ जिला कार्यालयों का भी लोकार्पण होगा।

मनावर में बनेगा धार जिले (ग्रामीण) का कार्यालय

धार जिले में भाजपा ने दो जिले बनाए जिसमें एक मुख्य ओर दूसरा ग्रामीण जिला बनाया गया। धार ग्रामीण जिले का मुख्यालय मनावर में बनाया जा रहा है। जिसमें सिंघाना रोड जाजमखेड़ी फांटे स्थित भूमि खरीदकर आज भूमि पूजन किया जा रहा है। इस दौरान महामंडलेश्वर नर्सिंगदास एवं अन्य संतों सहित समस्त ग्रामीण जिले के नेता कार्यक्रम में शामिल हुए जिसमें पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, पूर्व गृहमंत्री जगदीश मुवेल, जिला अध्यक्ष ग्रामीण, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेडा, प्रदेश महामंत्री जयदीप पटेल, नारायण सोनी, विनोद शर्मा, शिवराम कन्नौज, नपा अध्यक्ष अजय पाटीदार, मोनू पाटीदार, सचिन पांडे, प्रकाश पांडे, सुरमा सोलंकी, सोनाली श्रीवास्तव, अमित शर्मा आदि विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

जानकारी मीडिया प्रभारी विजय राठौर ने दी, संचालक महेंद्र महाजन ने किया।

और पढ़ें